देश

गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में आज 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार, कब्र तैयार

Mukhtar Ansari Funeral: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आज उनका शव गाजीपुर पहुंचेगा. जहां सुबह 10 बजे उसे मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. इससे पहले उनके शव का बांदा मेडिकल काॅलेज में 5 डाॅक्टरों की एक टीम ने पोस्टमाॅर्टम किया. इसके बाद उसके शव को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास के लिए रवाना किया गया.

गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से सपा विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चाचा मुख्तार को शनिवार सुबह 10 बजे यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिसतान में दफनाया जाएगा. इस बीच मोहम्मदाबाद यूसूफपुर में आज सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे. लोग मुख्तार के शव का इंतजार कर रहे हैं. बांदा के मेडिकल काॅलेज में पोस्टमाॅर्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 26 गाड़ियों का काफिला मुख्तार का शव लेकर मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हो गया. जानकारी के अनुसार मुख्तार के माता-पिता की कब्रें भी इसी कब्रिस्तान में हैं.

प्रशासन ने गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मुख्तार 2005 से ही जेल में था. उसके उपर 8 से अधिक राज्यों में हत्या और अपहरण के 60 से अधिक मामले दर्ज थे. उसे गुरुवार रात तबीयत खराब होने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज ले जाया गया था. जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः धीमा जहर या हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ये भी पढ़ेंः मऊ दंगों के बाद योगी के काफिले पर मुख्तार ने करवाया था हमला, जानें कैसे बाल-बाल बचे थे आज के सीएम

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

11 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

24 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

29 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago