देश

Indian Navy ने किया कमाल, हाईजैक जहाज से सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने में पाई सफलता

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नॉरफॉक (MV Lila Norfolk) के अपहरण की कोशिश को तत्काल कार्रवाई करके नाकाम कर दिया है. जहाज पर सवार चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय भी शामिल थे. अरब सागर में अपहृत लाइबेरिया फ्लैग वाले जहाज पर सवार लोगों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद मैरिन कमांडोज ने जहाज की पूरी जांच-पड़ताल भी की.

नौसेना के मार्कोस (MARCOS) कमांडो के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान जहाज पर अपहरण करने वाले लोग मौजूद नहीं थे. भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है. जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है.

बता दें कि पहले अगवा किए गए जहाज एमवी लीला नॉरफॉक पर नौसेना के मार्कोस कमांडो की ओर से ऑपरेशन शुरू किया गया. ऑपरेशन के दौरान नौसेना के कमांडोज जहाज पर चढ़ गए और पूरे जहाज की जमकर तलाशी ली. नौसेना के वॉरशिप आईएनएस चेन्नई ने अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हटकर आज अगवा किए गए जहाज एमवी लीला नॉरफॉक को रोक लिया था. इसे समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू9बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था.

यह भी पढ़ें-श्रीराम की भूमि पर भव्य मंदिर बनना चाहिए और हिंदुओं को सौंप देना चाहिए, ये भाजपा ने 1989 में प्रस्ताव पारित करके कहा था: नड्डा

इससे पहले नौसेना की ओर से कहा गया था कि उसने अपने समुद्री गश्ती विमान (Maritime Patrol Aircraft, MPA) पी8आई और आईएनएस चेन्नई के जरिए कार्रवाई करते हुए एमवी लीला नॉरफॉक के अपहरण की कोशिश को रोकने को लेकर माकूल जवाब दिया है. नौसेना के एक बयान में कहा गया है कि मार्कोस कमांडोज की ओर से जहाज की पूरी तरह से की गई छानबीन में पता चला कि उस पर एक भी अपहरणकर्ता नहीं है. भारतीय नौसेना की ओर से दी गई कड़ी चेतावनी के बाद अपहरणकर्ताओं ने अपहरण की योजना टाल दी.

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक के पास पहुंचते ही समुद्री डाकुओं को अलर्ट जारी कर दिया. इस जहाज का कल देर शाम सोमालिया के तट के पास से अपहरण कर लिया गया था. अपहरण की रिपोर्ट यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की ओर से जारी की गई थी. यह एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है जो रणनीतिक जलमार्गों में जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है. इस जहाज पर चालक दल के करीब 15 भारतीय सदस्य सवार थे.

यह भी पढ़ें-हमारी सरकार अयोध्या को दुनिया से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध, इसीलिए यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा तैयार किया: PM मोदी

ऐसा बताया जाता है कि जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के 15 लोग सवार थे और उन्होंने ही यूकेएमटीओ पोर्टल पर गुरुवार शाम को करीब पांच से छह अज्ञात सशस्त्र लोगों के सवार होने का संकेत देते हुए एक संदेश भेजा था. नौसेना ने बताया, “घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय नौसेना ने एक एमपीए लॉन्च किया और जहाज की मदद को लेकर समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को डायवर्ट कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

20 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

23 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

36 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

37 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

52 minutes ago