Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

श्रीराम की भूमि पर भव्य मंदिर बनना चाहिए और हिंदुओं को सौंप देना चाहिए, ये भाजपा ने 1989 में प्रस्ताव पारित करके कहा था: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे. उन्होंने वहां लोगों को बताया कि 11 जून 1989 को भाजपा ने पालमपुर की धरती पर राष्ट्रीय प्रस्ताव पारित कर कहा था कि राम की भूमि पर भव्य मंदिर बनना चाहिए

JP Nadda Ram mandir

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

BJP Mission Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. इस बीच भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1989 में किया गया भाजपा का संकल्प याद दिलाया है.

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित ‘अभिनंदन समारोह’ को संबोधित करते हुए कहा, “भाइयों..बहनों..आपको भी पता होगा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी, राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे. उस दिन हम सब राम ज्योति जलाएंगे. मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि इस सौभाग्य में हिमाचल का भी बहुत बड़ा योगदान है.”

ram mandir ayodhya

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा— “हिमाचल प्रदेश में ही भाजपा ने 11 जून 1989 को पालमपुर की धरती पर राष्ट्रीय प्रस्ताव पारित कर कहा था कि राम की भूमि पर भव्य मंदिर बनना चाहिए और उसे हिंदुओं को सौंप देना चाहिए. तो भाइयों वो ऐतिहासिक दिन आने वाला है. हम सबके आराध्य भगवान राम के मंदिर में दर्शन करेंगे.”

यह भी पढ़िए: हमारी सरकार अयोध्या को दुनिया से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध, इसीलिए यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा तैयार किया: PM मोदी

इधर, बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को भी दिया गया न्योता

राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए अब कथित बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को भी आमंत्रण भेजा गया है. शुक्रवार को RSS में प्रांतीय संपर्क विभाग के प्रमुख गंगा सिंह ने उन्हें घर जाकर न्योता सौंपा. निमंत्रण मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने बताया कि मेरी लिए गर्व का विषय है कि इतने बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए मुझे बुलाया जा रहा है. हम इस उत्सव में जरूर शामिल होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital