देश

Indian Railways: 3 से 4 मई तक कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट…अगर दिल्ली जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये पूरी जानकारी

Railway Traffic Block: देश भर के तमाम हिस्सों में रोजाना सफर करने वालों के लिए भारतीय रेल बहुत ही सहायक है और ये पूरे साल भर 24 घंटे अपनी सेवाएं देती रहती है लेकिन मेंटेनेंस की जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक ब्लॉक भी लेना पड़ता है. यही वजह है कि कई बार तमाम ट्रेनें कैंसिल होती हैं या फिर उनको डायवर्ट या रीशेड्यूल कर दिया जाता है. ठीक इसी तरह रेलवे द्वारा ताजा रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि उत्तर रेलवे ने मेंटेनेंस का काम करने के लिए दिल्ली से अंबाला सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इस सेक्शन के नीलोखेड़ी स्टेशन पर रेलवे लूप लाइन बिछाने का काम करने जा रही है. ऐसे में दिल्ली यात्रा करने वालों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

रेलवे द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर रेलवे ने 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस जेसीओ को 30 अप्रैल से लेकर 3 मई तक निरस्त रखने का निर्णय किया है. तो वहीं 14054 दौलतपुर चौक-दिल्ली जेसीओ 1 मई से 4 मई तक भी रद्द रहेगी. इसके अलावा 04176 पानीपत-अंबाला कैंट जेसीओ 1 मई से 2 मई तक रद्द रहेगी.  वहीं 04140 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र जेसीओ 2 से 3 मई तक नहीं चलेगी.

ये भी पढ़ें-Weather Update: त्रिपुरा-पुडुचेरी में लू का कहर तो कश्मीर में बाढ़… इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

15707 कटिहार-अमृतसर जेसीओ को 29 और 30 अप्रैल को जाखल, धुरी और लुधियाना होकर चलाने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है. तो वहीं 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर जेसीओ को 2 मई को हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला कैंट होकर जाएगी. 11077 पुणे-जम्मू तवी जेसीओ को 1 मई को जाखल, धुरी और लुधियाना होकर संचालित होगी. 12266 जम्मू तवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला जेसीओ को 2 मई को जाखल, धुरी और लुधियाना होकर संचालित होगी. इसके अलावा 12312 कालका-हावड़ा जेसीओ 2 और 3 मई को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी और खुर्जा मार्ग होते हुए संचालिक होगी.

इन ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल

रेलवे की जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैंटेनेंस के कारण 12983 अजमेर-चंडीगढ़ जेसीओ 30 अप्रैल को 120 मिनट रीशेड्यूल की गई है. इसके अलावा 14034 कटरा-दिल्ली जेसीओ 2 और 3 मई को 150 मिनट रीशेड्यूल रहेगी. तो वहीं 12414 जम्मू तवी-अजमेर जेसीओ को 2 और 3 मई को 120 मिनट रीशेड्यूल रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘फ्री कश्मीर से लेकर फ्री शरजील तक…!’ Jamia में देशविरोधी नारों के पीछे कौन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…

12 minutes ago

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

46 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

46 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

1 hour ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago