खेल

GT vs SRH: गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, गिल-शमी के आगे हैदराबाद ने टेके घुटने

GT vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली गुजरात टाइटन्स पहली टीम बन गई है. टूर्नामेंट के मैच नंबर 62 में गुजरात ने हैदराबाद के खिलाफ एक तरफा मुकाबले में जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शतक के दम पर जीटी ने 189 रन का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा. जवाब में SRH 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही गुजरात के टेबल में 18 अंक हो गए हैं.

गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बना ली है. ये टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. बता दें, जीटी के 13 मैचों में 9 जीत के 18 अंक हो गए हैं.

गिल-शमी के आगे हैदराबाद ने टेके घुटने

लगातार गुजरात टाइटन्स को शानदार शुरुआत दिला रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 58 गेंदों में 101 रन की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला. वहीं, जीटी के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी भी शानदार फॉर्म में है. इस मैच में उनके नाम 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट हैं.

गुजरात ने हैदराबाद को दिया 189 रन का टारगेट

गुजरात टाइटन्स ने अपने होमग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार को 5 विकेट लिए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

21 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

23 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

48 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

49 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

1 hour ago