देश

समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, INS संध्याक नौसेना में कमीशंड, रक्षा मंत्री बोले- हमें लुटेरे बर्दाश्त नहीं

INS Sandhyak commissioned in Navy: भारतीय नौसेना के सर्वे वेसल आईएनएस संध्याक आज आंध्रप्रदेश में कमीशन हो गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेवी चीफ आर हरि कुमार की मौजूदगी में विशाखापट्टनम में इसका कमीशन किया. इस दौरान नौसेना के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे.

कमीशन के बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हिंद महासागर में सुरक्षा के मामले में हम पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. आज भी महासागर में समुद्री लुटेरों का खतरा बरकरार है. पिछले कुछ दिनों में हमारी नौसेना ने 80 से अधिक लोगों को बचाया है. उन्होंने कहा कि हमें लुटेरे बर्दाश्त नहीं है.

यह भी पढ़ेंः लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

हमें लुटेरे बर्दाश्त नहीं- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हिंद महासागर में अदन और गिनी की खाड़ी है. यहां से बड़ी मात्रा में व्यापार होता है. दुनियाभर के बड़े जहाज इसी मार्ग से गुजरते हैं. ऐसे में कई जगहें ऐसी हैं जहां आज भी खतरे मौजूद है.

बता दें कि आईएनएस संध्याक की रेंज 11 हजार किमी. है. यह सर्वे वेसल बंदरगाहों से लेकर समुद्री तटों की निगरानी करेगा. जरूरत पड़ने पर इसमें चेतक हेलिकाॅप्टर भी तैनात किया जा सकता है. गौरतलब है कि संध्याक का यह दूसरा वर्जन है. इसका पहला संस्करण 1981 से 2021 तक नेवी को अपनी सेवाएं दे चुका हैं. इसके पहले संस्करण को 4 जून 2021 को रिटायर कर दिया गया था.

संध्याक की खासियतें

आईएनएस संध्याक समुद्र की गहराई में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के जरिए कई जानकारियां देगा. यह सर्वे वेसल समुद्र में आ रहे किसी भी जहाज को ट्रैक कर सकता है. INS संध्याक दो डीजल इंजनों से लैस है. इसकी गति 30 किमी. प्रतिघंटा है. वहीं रेंज 11 हजार किमी. है. जहाज का वजन 3400 टन है और इस पर 160 जवानों समेत 18 अधिकारी तैनात हो सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः MLA Horse Trading Case: सीएम केजरीवाल के घर नोटिस लेकर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 minute ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

27 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

36 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

53 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

59 minutes ago