देश

राशन कार्ड में ‘दत्ता’ की जगह लिख दिया ‘कुत्ता’, भड़के शख्स ने भौंक-भौंककर अधिकारी से जताया विरोध, देखें VIDEO

राशन कार्ड, आधार कार्ड , वोटर आईडी और अन्य सरकारी कागजातों में पता और नाम गलत होना आम बात है. इसके बाद लोग ठीक कराने के लिए सरकारी दफ्तर में कई चक्कर भी लगाते है. जहां कई बार ये ठीक हो जाते है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मामले ऐसे आते है, जहां आला अधिकारी और प्रशासन की लापरवाही के चलते सुधार नहीं हो पाता.

पश्चिम बंगाल में लापरवाही  से परेशान शख्स के विरोध करने का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जहां पीड़ित शख्स एक सरकारी अधिकारी को बीच सड़क पर रोककर कुत्ते की तरह भौंकने लगा.

बता दे कि,राशन विभाग ने श्रीकांत दत्ता की जगह उपनाम में ‘कुत्ता’ लिख दिया. श्रीकांत दत्ता की जगह उपनाम में ‘कुत्ता’ लिख दिया. इसके बाद वो शख्स अपने सही नाम का दस्तावेज लेकर उसे ठीक कराने सरकारी दफ्तर पहुंचा लेकिन मौजूद कर्मचारियों ने उसे मजाक में टाल दिया. श्रीकांत दत्ता ने फिर विरोध का नायाब तरीका चुना और सरकारी अधिकारी की गाड़ी को बीच सड़क पर घेरकर कुत्ते की तरह भौंकने लगा.

सामाजिक अपमान बताया

श्रीकांत शर्मा ने भौंकते हुए अधिकारी को अपनी शिकायत दी. उन्होंने श्रीकांत दत्ता का आवेदन अपने पास रख लिया और गलती सुधार का आश्वासन दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए बीकना पंचायत के रहने वाले श्रीकांत दत्ता ने इसे ‘सामाजिक अपमान’ बताया. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी को उनकी गलती के लिए सजा मिलनी चाहिए.

पूरे मामले पर आया श्रीकांत का बयान

इस पूरे मामले में अब श्रीकांत का बयान सामने आया है जहां उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखा गया. पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था. जबकि इस बार मेरा नाम जोकि श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत कुत्ता लिखा गया. मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर प्रदर्शन किया. श्रीकांत दत्ता ने कहा, “मैं BDO के सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा. उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए. हम जैसे आम लोग कितनी बार काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाएंगे?”

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago