देश

BR Chopra Mahabharat में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका दर्शाने वाले नीतीश भारद्वाज देंगे अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रस्तुति, कुरुक्षेत्र में आज से संगोष्ठी

International Gita Mahotsav : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आज शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से कई भव्य आयोजन किए जा रहे हैं. आज देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया. अब यहां बीआर. चोपड़ा द्वारा टीवी पर दिखाए गए महाभारत सीरियल के कलाकार नीतीश भारद्वाज प्रस्तुति देंगे. नीतीश भारद्वाज ने इस टीवी सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय किया था.

महाभारत का नाटक के रूप में प्रदर्शन होगा

अब अभिनेता नीतीश भारद्वाज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे. उन्होंने महाभारत के युद्ध को एक नाटक के रूप में प्रस्तुत किया है. इस नाटक में युद्ध के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप से दिखाया गया है. अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि कुरुक्षेत्र में स्थित ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता के दिव्य ज्ञान का संगीत और नाट्य प्रस्तुति दी जाएंगी. इसी मर्तबा रविवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया.

गीता यज्ञ के बाद पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में रविवार को हुए हवन यज्ञ में पंडित नरेश कुमार सहित अन्य ब्राह्मणों ने परंपरा को निभाते हुए हवन यज्ञ की शुरुआत की और इस हवन यज्ञ में पुर्ण आहुति डालने और विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए पूजा-अर्चना करने के लिए अनेक हस्तियों ने कुरूक्षेत्र का रूख किया. वहीं, गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डालने के बाद पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। इसके बाद सभी मेहमानों में परंपरा अनुसार पवित्र ब्रह्मसरोवर का भी पूजन किया.

यह भी पढ़िए: 5 हजार साल पहले जहां हुआ था महाभारत युद्ध, वहीं आज उपराष्ट्रपति ने किया अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

यहां हर साल होता है अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

इस महोत्सव में हर साल लाखों की संख्या में लोग शिरकत करते हैं और इस महोत्सव का आनंद लेते हैं. इस साल यह महोत्सव 24 दिसंबर तक जारी रहेगा. इस महोत्सव को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में सरस और शिल्प मेले का आगाज 7 दिसंबर से हो चुका है. इस महोत्सव ने पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान बना ली है. देश और विदेश के लोग इस महोत्सव के साथ जुड़ चुके हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

6 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

7 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

14 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

47 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

50 minutes ago