जम्मू कश्मीर
POK Modi Government Commitment: पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है, जो कि पोओके (POK) कहा जाता है. हाल ही में जम्मू कश्मीर के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने कई कानूनों में संशोधन किया था. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि POK को भारत वापस ले लेगा. एक इंटरव्यू के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था कि पीओके को लेकर प्लानिंग की जा रही है, हालांकि ये सारी बातें बता कर नहीं की जाएंगी. इस मामले में अब मोदी सरकार के ही मंत्री ने शाह से आगे बढ़कर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी भी दिन पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा लहराता नजर आएगा.
दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसित प्रमाणिक ने एक इंटरव्यू के दौरान PoK पर लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किसी भी दिन तिरंगा लहरा सकता है. निसित प्रमाणिक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे सख्त निर्णय लेने वाले हों तो कोई भी फैसला लिया जा सकता है. अगर कश्मीर से अनुच्छेद 370 को उखाड़ फेंका जा सकता है और तिरंगा झंडा लाल चौक में फहराया जा सकता है तो फिर एक दिन आप सुबह उठकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय झंडे को लहराते हुए देख सकते हैं. कोई आश्चर्य नहीं है.”
यह भी पढ़ें-“देश भी घर की तरह है, घर में पैसे होने चाहिए”, वाराणसी में बोले पीएम मोदी
मोदी के मंत्री ने आगे कहा कि देश का नेतृत्व दो मजबूत लोग कर रहे हैं, जो देश के सम्मान और हित के लिए जरूरी काम कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी भारत का हिस्सा मानती है. उन्होंने आगे कहा कि देश का नेतृत्व दो मजबूत लोग कर रहे हैं, जो देश के सम्मान और हित के लिए जरूरी काम कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी भारत का हिस्सा मानती है.
ऐसे में सवाल उठा है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले पीओके भारत में शामिल होगा. इसको लेकर मोदी सरकार के मंत्री ने कहा है कि वो मैं नहीं कह सकता. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री काम करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं. अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के 2 दिन पहले तक इसकी जानकारी नहीं थी. देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए वे कुछ भी करेंगे.
यह भी पढ़ें-“INDIA गठबंधन के पास PM पद के कई चेहरे… “, मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा
बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना मोदी सरकार के सबसे मजबूत फैसलों में से एक माना जाता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस अनुच्छेद के खत्म होने के बाद कश्मीर मुद्दे पर इस्लामाबाद को सीधा मैसेज गया है कि भारत पीओके को लेकर अपनी आगे रणनीति बनाएगा. अभी हाल ही में अमित शाह ने संसद में जम्मू-कश्मीर की सीटों को लेकर बात की थी. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि पीओके के लिए विधानसभा की 24 सीटें रिजर्व रखी गई हैं. इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या मोदी सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को जल्द हासिल करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…