देश

PM मोदी के भाषण में पहली बार AI का इस्तेमाल, बोले- तमिलनाडु से काशी आना..मतलब महादेव के दूसरे घर आना

Kashi Tamil Sangamam In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी में हैं. उन्होंने हजारों तमिलवासियों की मौजूदगी में काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन किया. यहां पीएम मोदी के भाषण में पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया. पीएम ने कहा- तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है मदुरै मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी के यहां आना. इसलिए तमिलनाडु और काशी वासियों के बीच जो प्रेम है, जो संबंध है वो अलग भी है और अद्वितीय भी है.

पीएम मोदी ने कहा, “…एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की ये भावना तब भी दिखी जब हम संसद के नए भवन में दाखिल हुए. नए संसद भवन में सेनगोल स्थापित किया गया. अधीनम के संतों के मार्गदर्शन में, यही सेनगोल 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बना…”

एक नया प्रयोग- AI से भाषण का तमिल अनुवाद किया गया

आज काशी तमिल संगमम् में पीएम के भाषण में एक नया प्रयोग हुआ. तमिल भाषा समझने वाले दर्शकों के लिए भाषिनी के माध्यम से एक साथ AI आधारित तमिल अनुवाद किया गया. इसकी बहुत सराहना हुई. काशी तमिल संगमम् में शामिल होने के लिए तमिल श्रद्धालुओं का पहला दल ‘गंगा’ रविवार सुबह बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा. स्टेशन पर डमरू के वादन संग उनका स्वागत किया गया. यहां से तमिल श्रद्धालु सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर गए. जहां सभी ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर लैंड हुआ. यहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी का हजारों लोगों ने अभिवादन किया. लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए, साथ ही जयश्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए. शाम को पीएम मोदी काशी तमिल संगमम् के आयोजन में पहुंचे.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा- “मैं तमिलनाडु के सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करता हूं. कार्तिक माह में काशी तमिल संगमम् का आयोजन पीएम मोदी के विजन का परिणाम है. आज दक्षिण का उत्तर से अद्भुत संगम हो रहा है.” बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कल काशी में 19 हजार 155 करोड़ रुपए की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 12578.91 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण, जबकि 6575.61 करोड़ के 14 प्रोजेक्ट का शुभारंभ शामिल है.

यह भी पढ़िए: PM Modi in Kashi: काशी ने खास अंदाज में किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत, शेयर किया बच्चे से मुलाकात का अनोखा वीडियो

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

14 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

43 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago