लाइफस्टाइल

ऑफिस में काम को लेकर रहता है तनाव तो आजमाएं ये 4 आसान तरीके, मिलेगी सुकून की सांस

Office Stress: अगर आप कामकाजी हैं तो जाहिर सी बात है कि ऑफिस में काम करने के दौरान तनाव भी होने के साथ-साथ थकान भी होती है. कभी ज्यादा काम तो कभी बॉस का गुस्सा इस दोनों की वजह से वक्र स्ट्रेस कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है. ऑफिस में काम करना या अपने काम को मैनेज करना एक टफ टास्क होता है, जिससे कामकाजी लोगों को स्ट्रेस हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने ऑफिस के तनाव को इन 4 तरीके से आसानी से कम कर सकते हैं.

अपने आप से सवाल करें

ऑफिस से घर जाते समय अपने काम का रिव्यू खुद लें. खुद से 10 मिनट प्रश्न करते रहें. जैसे कि आपने आज क्या काम किया. बॉस ने तारीफ क्यों नहीं कि और कल क्या काम होगा. इस बात का प्रश्न करने के बाद खुद अपनी तारीफ करें और हौसला बढ़ाएं कि आगे किस तरह काम करना है. वहीं जब आप ऑफिस से निकले तो थोड़ी देर के लिए रुकें और गहरी सांस लें. धीरे-धीरे और गहरी सांस लें. इससे आपका मन शांत होगा और आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे. साथ ही आपको रिलैक्स फील भी होगा.

ब्रेक लें

ऑफिस में बिना ब्रेक लिए लगातार काम करते रहने से भी तनाव बढ़ता है. आप चाहे अपनी पसंद का ही काम क्यों न कर रहे हों, लेकिन उससे ब्रेक न लेना आपका स्ट्रेस बढ़ा सकता है, जो आपके बिहेवियर में भी दिखने लगेगा. इससे आपकी पर्सनल लाइफ के साथ हेल्थ को भी नुकसान पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें:अगर आप भी करते हैं मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

टू डू लिस्ट बनाएं

सुबह कोई भी काम करने से पहले सबसे पहले अपनी एक टू डू लिस्ट बनाएं, यानी कि जो काम आपको उस दिन करना है उसकी लिस्ट बनाइए, उनमें से जो काम सबसे ज्यादा जरूरी है, उन्हें सबसे पहले करें. उसके बाद धीरे-धीरे करके अपने बाकी कामों को भी निपटाएं, इस तरीके से आप रूटीन वर्क का प्लान बनाकर अपने ऑफिस स्ट्रेस को कम कर सकते है और अपने काम को मैनेज कर सकते हैं.

फ्यूचर प्लान करें

आप जो काम कर रहे हैं वह हमेशा फ्यूचर ओरिएंटेड रहना चाहिए. आपको इसकी प्लानिंग करना बहुत जरूरी है कि आने वाले समय में आप किस तरीके का काम करेंगे. अगर आप अपने दिमाग में ही फ्यूचर प्लान को बना लेंगे तो छोट-मोट काम से निपटने के लिए आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही इससे ऑफिस का तनाव भी दूर रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago