देश

Israel Hamas War: बरेली के फेमस डॉक्टर ने इजरायल हमास युद्ध पर किया था भड़काऊ पोस्ट, अब योगी की पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

Israel Palestine War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच पूरी दुनिया दो धड़ों में बंटी हुई है. इस मुद्दे पर भारत में भी दो आवाजें हैं जिनके आधार पर माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश की जा रही है. इसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है. यूपी के बरेली के मशहूर डॉक्टर ने इस मुद्दे पर एक विवादित पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद अब डॉक्टर के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है.

दरअसल, बरेली के ही एक मशहूर डॉक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी इजरायल फिलिस्तीन विवाद के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक भड़काऊ पोस्ट कर दिया था. इसको लेकर ही वो अब मुसीबत में घिर गए हैं. प्रमेंद्र के खिलाफ स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके चलते इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है.

यह भी पढ़ें-Telangana Elections: “KCR के परिवार का भ्रष्टाचार केवल तेलंगाना ही नहीं.. दिल्ली तक फैला है”, हैदराबाद में बरसे राजनाथ सिंह

अपनी सफाई में क्या बोले डॉक्टर

वहीं जब इस मुद्दे पर डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी से सवाल जवाब किया गया तो उनका कहना था कि यह भड़काऊ पोस्ट उन्होंने नहीं, बल्कि उनके स्टाफ की तरफ से गलती से फॉरवर्ड हो गया था, जिसे तुरंत ही डिलीट करवा दिया था. डॉक्टर साहब का अपनी सफाई में कहना है कि उनका मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं है.

यह भी पढ़ें-Deoria Murder Case: “अखिलेश यादव को देवरिया जाना चाहिए, पिछड़ों के नेता हैं…”, संजय निषाद ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर किया विरोध

इस मामले में बरेली के ही एक वकील शहवास खान ने ट्विटर के जरिए शिकायत की है. इसको लेकर अब प्रमेंद्र माहेश्वरी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी. बरेली के वकील का कहना है कि डॉक्टर के फोन नंबर वाले वाट्सऐप से मैसेज फॉरवर्ड से विवादित पोस्ट शेयर किया था, जिसके चलते उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है. बता दें कि इस विवादित मैसेज को लेकर बरेली के मुस्लिम संगठन डॉक्टर माहेश्वरी के विरोध में खड़े हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago