देश

Telangana Elections: “KCR के परिवार का भ्रष्टाचार केवल तेलंगाना ही नहीं.. दिल्ली तक फैला है”, हैदराबाद में बरसे राजनाथ सिंह

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के रण में अपनी तैयारियों को लेकर बीजेपी जी-तोड़ कोशिश कर रही है. पार्टी ने वहां अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है. प्रदेश में वैसे तो कांग्रेस और बीआरएस के बीच में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि बीजेपी भी रेस में बनी हुई है, इसलिए पार्टी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस कड़ी में पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा.

हैदराबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “यहां पर केसीआर के परिवार का बराबर हस्तक्षेप रहता है, क्यों? जनता ने आपको मुख्यमंत्री बनाया था, आपके परिवार को नहीं. सरकार आपको चलानी है लेकिन पूरा परिवार सरकार चला रहा है. तेलंगाना की जनता की उपेक्षा हो रही है.”

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिर्फ सीएम केसीआर पर परिवारवाद को लेकर ही निशाना नहीं साधा. उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार भी तेज से बढ़ रहा है. के. चंद्रशेखर राव की सरकार में अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि तेलंगाना को केसीआर नहीं, उनका पूरा परिवार चला रहा है. आगे उन्होंने कहा कि सीएम चंद्रशेखर राव के परिवार का भ्रष्टाचार न केवल तेलंगाना सिमित है, बल्कि इस बात राजधानी दिल्ली तक भी होती है.

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में कथित रूप से सीएम केसीआर की बेटी का नाम भी सामने आया था. इस मामले में जांच एजेंसिया भी वहां तक पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें-  Election 2024: आगामी चुनाव को लेकर हरियाणा पर AAP की नजर, बीजेपी-कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

परिवारवाद और भ्रष्टचार को लेकर हमला

प्रदेश में इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रैली की थी और बीआरएस और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने भी यहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा था.  उन्होंने कहा था कि यहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार का राज खत्म होने का समय आ गया है. अब यहां डबल इंजन की सरकार आने का समय आ गया है.

गौरतलब है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है. सभी पार्टियां यहां अपने-अपने दांव लगा रही है. कांग्रेस ने अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. वहीं बीआरएस ने प्रदेश की जनता के लिए अभी से घोषणा की ऐलान कर दिया गया है. जो काफी लुहावने वादे लग रह हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 
Rahul Singh

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

15 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

30 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

32 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago