होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ISRO ने LVM3 रॉकेट किया लॉन्च (फोटो ani)
ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 (LVM3) को ब्रिटेन स्थित संचार कंपनी वनवेब (oneweb) के 36 उपग्रहों के साथ रविवार को लॉन्च किया गया. ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (oneweb Group Company) ने पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में 72 उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (Commercial Branch NewSpace India Limited) के साथ एक करार किया है. इस करार के तहत यह वनवेब के लिए दूसरा लॉन्च था.
वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह 23 अक्टूबर 2022 को प्रक्षेपित किए गए थे. इसरो के 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 24.5 घंटे की उल्टी गिनती समाप्त होने के बाद चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से रविवार सुबह नौ बजे प्रक्षेपित किया गया. भारती एंटरप्राइसेस वनवेब समूह में बड़ी निवेशक है. वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है जो सरकारों एवं उद्योगों को सम्पर्क की सुविधा मुहैया कराता है.
बता दें कि वनवेब (OneWeb) के लिए ISRO की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड NSIL का ये दूसरा मिशन है. वनवेब UK की संचार कंपनी है, इसमें ब्रिटिश सरकार, भारत की भारती इंटरप्राइजेज, फ्रांस की यूटेलसैट, जापान का सॉफ्टबैंक, अमेरिका के ह्यूज्स नेटवर्क्स और दक्षिण कोरियाई डिफेंस कंपनी हनव्हा की हिस्सेदारी है। ये सैटेलाइट आधारित सेवा मुहैया कराने वाली संचार कंपनी है। आज की सफल लॉन्चिंग से दुनिया के हर कोने में स्पेस आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने की योजना में मदद मिलेगी.
LVM3-M3 रॉकेट की खास बात है कि यह इसरो का भारी लिफ्ट रॉकेट है. वनवेब के पास अब कक्षा में 582 सैटेलाइट हैं. 26 मार्च को इनकी कुल संख्या 618 तक जाने की उम्मीद है. कंपनी ने कहा था कि ग्रुप को पूरा करके, वनवेब भारत सहित वैश्विक कवरेज प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…