खेल

WPL Final: मुंबई और दिल्ली के बीच जंग, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

MI vs UPW Dream 11 Prediction: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन सुपरहिट रहा है. क्रिकेट फैंस के बीच इस लीग ने खूब लोकप्रियता हासिल की. पांच टीमों के इस टूर्नामेंट का आज यानी 26 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टेबल टॉपर्स दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे खिताबी जंग होगी. दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का यह तीसरा मैच होगा. इससे पहले लीग स्टेज में एक बार मुंबई और एक बार दिल्ली को जीत मिली है.

महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मैच काफी दिलचस्प और ऐतिहासिक होने वाला है.चाहे दिल्ली कैपिटल्स हो या मुंबई इंडियंस दोनों टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में खूब सुर्खियां बटोरी. दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग और मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत दोनों की कोशिश होगी कि ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाए.

आगे स्टोरी में हम इस स्टोरी में दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, हेड-टु-हेड और क्या हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11 जानेंगे..

ये भी पढ़ें: World Boxing Championship: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास बनीं वर्ल्ड चैंपियन, मंगोलिया की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर किया गोल्ड पर कब्जा

पिच रिपोर्ट

ब्रेबोर्न स्टेडियम की सतह ने अब तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का साथ दिया है. डब्ल्यूपीएल में यहां खेले गए कुल 10 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने चार बार जीत हासिल की है, जबकि पीछा करने वाली टीमों ने छह गेम जीते हैं. इस टर्फ पर पहली पारी का औसत 169 है, और इसलिए टीमें 180 से ऊपर का स्कोर पोस्ट करने का लक्ष्य रखेंगी.

संभावित प्लेइंग XI:

DC: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव

MI: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (WK), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (C), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात; अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा

Mohammed Shami BJP News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

6 minutes ago

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले CEPA पर तेज हुई बातचीत, 2030 तक व्यापार दोगुना करने की तैयारी

पीएम मोदी के दिसंबर में संभावित कनाडा दौरे से पहले भारत और कनाडा के बीच…

17 minutes ago

गीडा स्थापना दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: 502 करोड़ की परियोजनाएं, 17,650 करोड़ के निवेश से 50 हजार को रोजगार

गोरखपुर में गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये…

18 minutes ago

रात में 4 चक्कों पर छोड़ी थी स्कॉर्पियों, सुबह देखा तो ईंट के सहारे थी खड़ी

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चारों…

36 minutes ago

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा दांव! नए वीडियो में कहा- दल हित से ऊपर देशहित, कोई नहीं रोक पाएगा

PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…

56 minutes ago

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा प्लान, पीएम मोदी ने बताया क्यों है जरूरी?

परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार नई तैयारी में है. पीएम मोदी…

1 hour ago