देश

जयपुर: अस्पताल के वार्ड में पैंथर घुसने से मचा हड़कंप… मरीजों और तीमारदारों की चिंता बढ़ी

राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक निजी अस्पताल में अचानक पैंथर घुस गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें पैंथर दिखाई दे रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला जयपुर के चौमू इलाके के धमोड़ अस्पताल से सामने आया है. बीती रात करीब 2 बजे अस्पताल के वार्ड में कहीं से पैंथर घुस गया. अस्पताल के सीसीटीवी में पैंथर को साफ देखा जा सकता है. फिलहाल ये खैरियत रही कि वार्ड खाली था और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. हालांकि अन्य वार्डों में परिजन और मरीज मौजूद थे जब इसकी सूचना मिली तो लोगों की जान अटक गई.

ये भी पढ़ें-भाजपा का संकल्प पत्र ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र पर आधारित, जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद और अलगाववाद का पूर्णतः करेंगे सफाया- जी. किशन रेड्डी

अस्पताल प्रशासन ने इसकी तुरंत जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी. इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम भी पहुंची. चौमू पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रदीप शर्मी ने वन विभाग की टीम को बुलाया. तो दूसरी ओर पैंथर खिड़की के रास्ते अस्पताल से बाहर निकल गया और झाड़ियों में कहीं छिप गया. जब तक वन विभाग उसे पकड़ने की कोशिश करती तब तक वह भाग निकला. हालांकि अभी भी अस्पताल प्रशासन और मरीजों की सांस अटकी हुई है. तो दूसरी ओर वन विभाग लगातार पैंथर की तलाश कर रहा है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है.

तो दूसरी ओर इस पूरी घटना के सामने आने के बाद से ही अस्पताल के आस-पास रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ गई है. प्रशासन भी इसको लेकर चिंतित है और वन विभाग लगातार तलाशी अभियान चला रहा है. मालूम हो कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए का लगातार आतंक छाया हुआ है. भेड़िया कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है तो वहीं अब जयपुर में पैंथर की सूचना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि वन विभाग की टीम लगातार इलाके में नजर बनाए हुए है और तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं कि पैंथर किस ओर गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago