खेल

WTC Final: 469 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, सिराज ने बरपाया कहर

India vs Australia, WTC Final 2023 Day 2: डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया था. मगर दूसरे दिन के खेल में भारत ने शानदार कमबैक किया. लंच तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट चटका दिए थे और इसके बाद खेल शुरू होने पर टीम ने बाकी के तीन विकेट भी चटकाकर कंगारुओं को 469 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया की तरफ से सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. जबकि शमी और शार्दूल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए. वहीं जडेजा के खाते में एक विकेट आया.

इसके पहले, टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन बने हेड और स्मिथ दूसरे दिन जल्द पवेलियन लौट गए. इस पार्टनरशिप के टूटने के बाद कंगारू टीम ने लगातार विकेट गंवाए. दूसरे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा. लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 422 रन बनाए थे.

स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने टीम को एक मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया है. यहां से टीम इंडिया को इस मैच में वापसी करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी.

हेड और स्मिथ की शानदार पारी

डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविड हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार पारी खेली. टीम इंडिया के खिलाफ उनकी शानदार शतकीय पारी ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है. हेड-स्मिथ की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के शुरुआत में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारतीय पेस अटैक ने शुरुआत में इन बल्लेबाजों को खूब छकाया. कई बार तेज रफ्तार की गेंद उनके शरीर पर लगी और वो दर्द से कराहते नजर आए. लेकिन दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर डटे रहे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

9 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago