देश

Jammu and Kashmir: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, बोले- गाजा जैसे हो गए हैं कश्मीर के हालात

Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया है. अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है. बता दें कि राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी. कुलगाम में अब्दुल्ला ने कहा है कि हम भाररत जोड़ो यात्रा का हिस्सा थे और भारत न्याय यात्रा का भी हिस्सा रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फारुक अब्दुल्ला ने जोरदार हमला बोला है. अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में गाजा जैसे हालात हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि जब बम चलेंगे तो कहां गिरेंगे, हवा में तो जाएंगे न. अगर भारत और पाकिस्तान बातचीत के लिए एक साथ नहीं आते हैं तो ऐसा हो सकता है. एक तरफ पाकिस्तान है, तो दूसरी ओर हमें चीन का सामना करना पड़ रहा है. अगर युद्ध छिड़ जाता है तो कश्मीर के लोग प्रभावित होंगे.

यह भी पढ़ें-MSP Hike by Modi Government: मोदी सरकार ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा

फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपयी को याद करते हुए उनका पुराना कथन दोहराया. उन्होंने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं. अगर हम पड़ोसी के साथ दोस्ती करेंगें तो दोनों तरक्की करेंगे और, ऐसा नहीं हुआ तो मुसीबतों का एक माहौल खड़ा हो जाएगा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि वर्तमान प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि आज लड़ाई का वक्त नहीं है, बातचीत का वक्त है.

यह भी पढ़ें-मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसरत आलम के खिलाफ बड़ा एक्शन, आतंकी गतिविधियों के चलते लगा प्रतिबंध

फारूक अब्दुल्ला ने कहा ने कहा है कि वो बातचीत शुरू हो जाए और हम उस मुसीबत से बच जाएंगे. बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकवाद के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि बातचीत से ही समस्या का समाधान हो सकता है. बता दें कि अब्दुल्ला ये भी कह चुके हैं कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद कम नहीं बल्कि पहले से ज्यादा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago