देश

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, विज बोले- न तो पहले कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी के सिपहसालार राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेसियों के साथ फिर एक यात्रा निकालने वाले हैं. उनकी इस अगली यात्रा का नाम होगा- भारत न्याय यात्रा. कांग्रेस नेता इस यात्रा की शुरूआत 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बताया कि यह यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

इस यात्रा का ऐलान होने पर कांग्रेस नेताओं पर भाजपा नेता तंज कस रहे हैं. भाजपा के नेता और हरियाणवी मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारत न्याय यात्रा को लेकर जुबानी हमला बोला है. अनिल विज ने अभी कहा, “…न तो उनकी (राहुल गांधी) पहली यात्रा करने से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा. हां, ये सब मनोरंजन के लिए ठीक है, क्योंकि वह (राहुल गांधी) काफी कुछ करते रहते हैं.”

यह भी पढ़िए: 2024 में राहुल या PM मोदी, यूपी-MP के अलावा उत्तर भारत में कौन सबसे ज्यादा पॉपुलर?

अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज आगे बोले— “कभी राहुल गांधी सब्जी बोने लगते हैं, कभी पहलवानों के साथ कुश्ती करते हैं. वह वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि राजनीति में उनका करियर चौपट हो गया है.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago