Categories: देश

चुनाव परिणाम के बीच उमर अब्दुल्ला बोले- ‘लड़ाई अच्छे से लड़ी, इंशाअल्लाह नतीजों में दिखेगा सब’

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ा और उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में होंगे. शुरुआती रुझानों के अनुसार, वह बडगाम विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं. उमर ने एक्स पर लिखा, “मैं अपने सभी सहयोगियों और साथियों को आज के लिए शुभकामनाएं देता हूं. हमने अच्छी लड़ाई लड़ी और अब इंशाअल्लाह, नतीजों में वो दिखेगा.”

बडगाम विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला बडगाम विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं. वह गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अली मोहम्मद सागर और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन क्रमशः बडगाम, खानयार और कुपवाड़ा सीटों पर आगे चल रहे हैं.

शुरुआती रुझानों में भाजपा 18 सीटों पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस 14 सीटों पर और पीडीपी एक सीट पर आगे चल रही है. जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है.

एनसी, भाजपा, कांग्रेस, पीडीपी, पीसी, अपनी पार्टी, सीपीआई (एम), एआईपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के वरिष्ठ नेताओं सहित 873 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा. 20 जिलों में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 9 एसटी और 7 एससी सीटें हैं.

जम्मू-कश्मीर में 28 मतगणना केंद्र

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के.पोल ने संवाददाताओं को बताया कि 90 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती के लिए जम्मू-कश्मीर में 28 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. सबसे पहले डाक मतों की गिनती की जाएगी.

गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांच और सदस्यों को नामित करेंगे.

इन पांच में दो महिलाएं, दो प्रवासी कश्मीरी पंडित होंगे, जिनमें से एक महिला होनी चाहिए और एक पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों का प्रतिनिधि होगा.

पुडुचेरी की तरह, इन पांच नामित सदस्यों को सरकार गठन के दौरान मतदान का अधिकार होगा. इस तथ्य को देखते हुए, किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक दलों के समूह और निर्दलीयों को विधानसभा में साधारण बहुमत का दावा करने के लिए 48 सदस्यों की आवश्यकता होती है.

आईएएनएस

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago