Categories: देश

भाजपा प्रत्याशियों के साथ कुरुक्षेत्र के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे नायब सिंह सैनी

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होने है. एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस को बहुमत मिलने के आंकड़े नजर आ रहे हैं तो वहीं मौजूदा कार्यवाह सीएम नायब सिंह सैनी का मानना है कि चुनाव परिणाम एक्जिट पोल के नतीजों को पलट देंगे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी.

मतगणना के दिन नायब सिंह, थानेसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा और शाहबाद से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष कलसाना कुरुक्षेत्र के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. इस दौरान सैनी ने भगवान हनुमान की पूजा की और मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर जल भी अर्पण किया.

हम सरकार बना रहे हैं: नायब सिंह

मतदान के अगले ही दिन नायब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि ‘8 तारीख को जनता देगी जवाब, और ये कि कहेंगे ईवीएम है खराब.’ उन्होंने कहा था, “8 तारीख को हम सरकार बना रहे हैं. मेरे पास रिपोर्ट है. 8 तारीख के बाद सब आपके सामने होगा और जनता जवाब देगी. इसके बाद विपक्षी ईवीएम को दोष देंगे. कई सीटों पर हमारा मुकाबला था. भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.”

इससे पहले नायब सिंह सैनी मतदान से ठीक पहले नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में भी गए थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया था.

हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार: नायब सिंह

उन्होंने कहा था,” हरियाणा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आकर के लोगों के बीच में इंटरेक्शन किया है प्रदेश का आज एक पॉजिटिव माहौल बना है. लोग पीएम नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में प्रदेश को तीव्र गति से विकास की नई ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के लिए तैयार हैं. हमने अपनी सरकार के विजन को प्रदेश के लोगों के सामने रखा है जिसे जनता ने स्वीकार भी किया है. हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बना रही है.”

नायब सिंह सैनी ने कहा था कि हमने पिछले 10 वर्षों में जो लोगों के हित में, जो प्रदेश के हित में जितने भी कदम उठाए हैं, वह कदम प्रदेश की मजबूती को, प्रदेश को ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के उठाए हैं. लोगों को उनका जबरदस्त लाभ मिला है. हरियाणा पिछले 10 वर्षों के अंदर विकसित हरियाणा बना है. आने वाले समय के अंदर हमने यह संकल्प लिया है कि हरियाणा को तीव्र गति से विकास की और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी. जो भी सुविधाएं लोग प्रदेश के लोगों को चाहिए या उनकी तरफ से जो सुझाव आएंगे, उन सुझावों के ऊपर काम करते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago