देश

Jammu Kashmir Election Results: सिर्फ 3 महिलाएं जीत दर्ज कर सकीं, जानें वे कौन हैं…

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में मंगलवार (9 अक्टूबर) हुई मतगणना में पूर्व मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) उम्मीदवार सकीना मसूद (Sakeena Masood) समेत तीन महिलाएं पुरुष प्रधान विधानसभा में पहुंचीं. इससे पहले 2014 में दो महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं, जबकि 2008 में महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) समेत तीन महिलाएं चुनाव जीती थीं.

इनमें से भाजपा (BJP) की एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार (Shagun Parihar) ने किश्तवाड़ (Kishtwar) विधानसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जाद अहमद किचलू को हराया.

DH Pora विधानसभा सीट

चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट के अनुसार, कुलगाम (Kulgam) जिले की डीएच पोरा (DH Pora) विधानसभा सीट पर 36,623 वोट पाने वाली सकीना मसूद (Sakeena Masood) ने 17,449 वोटों के अंतर से गुलजार अहमद डार को हराया, जिन्हें 19,174 वोट मिले.

सकीना मसूद ने इससे पहले नूराबाद सीट (जिसका नाम बदलकर डीएच पुरा सीट कर दिया गया है) 1996 और 2008 में दो बार जीती थी, जबकि उनके पिता वली मोहम्मद इटू ने चार बार यह सीट जीती थी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक अन्य उम्मीदवार शमीम फिरदौस (Shamim Firdous) ने श्रीनगर (Srinagar) जिले की हब्बाकदल (Habbakadal) सीट पर भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार भट को 9,538 मतों के अंतर से हराया. शमीम को 12,437 मत मिले. 1977 से अब तक नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हब्बाकदल सीट 6 बार जीती है, जिसमें शमीम फिरदौस 2008 और 2014 में जीत के बाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.


ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की बेटी Iltija Mufti को पहले ही चुनाव में मिली हार, खानदानी सीट पर मिली शिकस्त


किश्तवाड़ से शगुन परिहार जीतीं

29 वर्षीय शगुन परिहार ने 29,053 वोट प्राप्त किए और सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों के अंतर से हराया. सज्जाद, जिन्होंने 2002 और 2008 में और अपने पिता ने यहां से तीन बार जीत दर्ज की है, को 28,532 वोट मिले. PDP के फिरदौस अहमद टाक को सिर्फ 997 वोट मिले, जिससे उनकी जमानत जब्त हो गई.

शगुन परिहार ने चुनाव जीतने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मैं किश्तवाड़ के लोगों के सामने झुकती हूं, जिन्होंने मुझ पर और मेरी पार्टी पर भरोसा जताया. उनके समर्थन की मैं तहे दिल से सराहना करती हूं. मैं उनके समर्थन से अभिभूत हूं.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी जीत सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगों की है. उन्होंने कहा, ‘यह उनका आशीर्वाद है.’

इल्तिजा मुफ्ती की हार

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) सुरगुफवारा-बिजबेहरा (Surgufwara-Bijbehara) से चुनाव हार गईं और पूर्व मंत्री आसिया नकाश हजरतबल सीट से हार गईं. इल्तिजा को 23,529 वोट मिले और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद वीरी से 9,770 वोटों से हार गईं. वीरी को 33,299 वोट मिले.

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 41 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं. 2014 में 24 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें से आसिया नकाश हजरतबल सीट से जीतीं, जबकि शमीम फिरदौस ने हब्बाकदल सीट जीती. 2008 में 67 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें से तीन उम्मीदवार विधानसभा के लिए चुनी गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago