Categories: देश

Leopard Attack: तेंदुए ने किया पुणे में महिला पर हमला, मौके पर ही मौत; आक्रोशित हुए स्थानीय लोग कर रहे प्रदर्शन

Leopard Attack in Pune: महाराष्ट्र में पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में आज तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया. तेंदुए के हमले में 42 वर्षीय महिला महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. वे प्रदर्शन कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब 5:30 बजे पीर पाट इलाके में तेंदुए ने एक महिला पर हमला किया था. पिछले कई दिनों से वहां लोग दहशत में थे.

महिला की मौत से स्थानीय लोगों में रोष

यह पहली घटना नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है. इससे पहले भी तेंदुए ने कई बार बच्चों पर हमले किए हैं, इससे लोगों में भय का माहौल है. इस बार की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग है कि “या तो हमें गोली मार दो या तेंदुए को गोली मारो”. तेंदुए के लगातार हमलों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है.

लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं. किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है.

जुन्नर क्षेत्र में भी बच्चे पर किया था जानलेवा हमला

इससे पहले पुणे में ही तेंदुए ने शौच के लिए जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया था. इस घटना को लेकर जुन्नर क्षेत्र के उप वन संरक्षक अमोल सतपुते ने बताया था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जब बच्चा शौच के लिए गया था, तो उस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खेतों के अंदर ले गया. बाद में बच्चे का शव मिला, जिस पर गंभीर घाव थे.

भेड़िया, तेंदुए और सियार की घटनाएं सामने आई

आपको बताते चलें इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में भेड़िया, तेंदुए और सियार के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. इन हमलों में अनेक लोग अपनी जान गवा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और वन विभाग के माध्यम से लगातार उपाय किए जा रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भी इन हमलों में कमी नहीं आ रही है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

24 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

25 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago