Jammu Kashmir:परफ्यूम बोतल बमों के साथ लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी यासिर गिरफ्तार
Jammu Kashmir: एक जुलाई से बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा शुरू हो गई है. इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में पुलिस बलों की बड़े स्तेर पर तैनाती की गई है. चप्पे-चप्पे पर यहां की पुलिस के साथ भारतीय सेना के जवान भी तैनात है. इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी यासिर को परफ्यूम बोतल बमों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
श्रीनगर पुलिस के अनुसार, परफ्यूम बोतल बम के साथ आतंकी संगठन को सहयोग करने वाले यासिर को बटमालू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी. श्रीनगर पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम यासिर अहमद इट्टू है जो कि राशिद इट्टू का बेटा है. यह काइमोह के गुलशनाबाद का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि यासिर के पास से चार परफ्यूम आईईडी(इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए हैं.
वहीं, आरोपी आतंकी संगठन का सहयोगी के खिलाफ बटमालू थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की गई है. पुलिस यासिर को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पत्थरबाजी, RPF ने शुरू की जांच
पुलिस के मुताबिक पहले भी ऐसे परफ्यूम बमों की बरामदी की गई है. मालूम हो कि इसी साल फरवरी में 2 तारीख को शिक्षक से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बने से एक आरोपी से परफ्यूम बोतल की बरामदी की गई थी. बता दें कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा केंद्र सरकार के लिए महत्वपूर्ण रही है.
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…