देश

Lok Sabha Elections: विपक्षी दलों का एकजुट मंच बनाने की कोशिश जारी, आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलेंगे नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपने मुंबई दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के एक विधान परिषद सदस्य ने यह जानकारी दी है. नीतीश और तेजस्वी पहले उद्धव ठाकरे के आवास पर जाएंगे और बाद में पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे.

जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी.

मातोश्री में करेंगे भोजन, ‘सिल्वर ओक’ में चाय

एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ में दोपहर का भोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों नेता शाम को पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओक’ में मिलने जाएंगे और साथ में चाय पियेंगे.

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश में विपक्षी दलों का राष्ट्रीय एकजुट मंच बनाने के लिए ठाकरे और पवार से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे पवार और ठाकरे को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद अगले हफ्ते पटना में होने वाले मेगा-विपक्षी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. यह दिन महाराष्ट्र के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट जून 2022 में शिवसेना में विभाजन पर अपना फैसला सुनाने वाला है, जिसके कारण तत्कालीन सीएम ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी.

यह भी पढ़ें- Shiv Sena: महाराष्ट्र में किसकी होगी सरकार ? शिवसेना विवाद पर SC का ‘सुप्रीम’ फैसला आज

इन नेताओं से मिल चुकें हैं सीएम नीतीश कुमार

अपनी पहल के तहत नीतीश कुमार पहले ही कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, साथ ही अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, भाकपा के डी. राजा, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य शीर्ष नेताओं से मिल चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago