देश

UP Politics: यूपी में JDU ने की इस सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी…? सियासत तेज, अब INDIA गठबंधन से रखेगी ये मांग

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में अभी भले ही सीटों के बंटवारे को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं हुई है, लेकिन खबर सामने आ रही है कि जेडीयू जौनपुर सीट पर अपना दावा ठोक सकती है और इंडिया गठबंधन से इस सीट की मांग कर सकती है. बता दें कि बीते यूपी विधानसभा चुनाव में भी पूर्वांचल की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. तब पार्टी ने जौनपुर के मल्हनी से धनंजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन धनंजय सिंह पार्टी की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे और उनको हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन बाहूबली धनंजय सिंह के लिए ये प्लस प्वाइंट रहा कि वह पार्टी के एक मात्र उम्मीदवार हुए जिन्होंने अपनी जमानत बचा ली, जबकि अन्य कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाया था.

बता दें कि धनंजय सिंह दो बार विधायक और एक बार जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं, लेकिन बीते कुछ चुनावों के दौरान उनका जादू नहीं चला और लगातार उनको हार का मुंह देखना पड़ रहा है. तो वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू इंडिया गठबंधन से धनंजय सिंह के लिए एक सीट का दावा कर सकती है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, जेडीयू उनके लिए जौनपुर सीट का दावा कर सकती है. तो वहीं पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि जेडीयू बिहार में 17 लोकसभा सीटों की डिमांड आगामी चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन से कर सकती है. तो वहीं यूपी के लिए जौनपुर की सीट पर अपना दावा ठोक सकती है. इस सीट को पूर्वांचल की महत्वपूर्ण सीटों में से एक माना जाता है.

ये भी पढ़ें- “कोई और सरकार देश में धारा 370, तीन तलाक़ या राम मंदिर का समाधान न कर पाती…”, वृंदावन में बोले उत्तराखंड के CM धामी

यूपी के लिए जेडीयू ने कसी कमर

बता दें कि हाल ही में जेडीयू ने भी आगामी चुनाव को देखते हुए कई बड़े बदलाव किए हैं. पार्टी की कमान अब ललन सिंह के जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में चली गई है. इसका फैसला दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है. तो वहीं माना जा रहा है कि जेडीयू यूपी से भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. बता दें कि लम्बे वक्त से, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन फिलहाल इस चर्चा पर ब्रेक लग गया औऱ अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तस्वीरों पर नजर डालें तो जेडीयू एक सीट पर यूपी में अपना दावा कर सकती है. दरअसल इस बैठक में यूपी में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह भी दिखाई दिए. ऐसे में माना जा रहा है कि, क्या जेडीयू यूपी की एक सीट इंडिया गठबंधन से उनके लिए मांगेगी. इसी तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही ये चर्चा तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago