सुप्रीम कोर्ट. (फाइल फोटो)
Delhi: तेलंगाना और केरल HC के CJ रहे,जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एसवी भट्टी ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में आज शपथ लिया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले हफ्ते तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्ति की सिफारिश की थी. कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में कहा कि वह वरिष्ठता के क्रम का पालन करते हुए न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्ति की सिफारिश करने का संकल्प लेता है. दोनों जजों के शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत की कार्य क्षमता बढ़कर 32 हो गई है.
दोनों ही न्यायधीश अपने उच्च न्यायालय में वरिष्ठ
न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को 17 अक्टूबर 2011 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. वह अपने मूल उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और 28 जून, 2022 से तेलंगाना राज्य के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे. न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी को 12 अप्रैल, 2013 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह अपने मूल उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ हैं. वर्तमान में, वह केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे.
इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Mission Live UPdate: चंद्रयान-3 मिशन का शुरू हुआ Countdown, यहां जानें पल-पल की अपडेट
कल जारी हुई थी अधिसूचना
एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की नियुक्ति को अधिसूचित किया गया था. कल बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी प्रमुख को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं. इसके बाद आज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के CJI चंद्रचूड़ ने शपथ दिलाई और दोनों ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बन गए हैं.
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…