देश

कालकाजी मंदिर हादसा मामला: हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा

कालकाजी मंदिर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मंच गिरने में एक महिला की मौत मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच के आदेश दिए है. कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है.

न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह की पीठ ने नोट किया कि दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम आयोजन करने की अनुमति देने वाले महंत (मुख्य पुजारी) समेत छह लोगों के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दायर किया है. अदालत ने यह भी नोट किया कि मुख्य पुजारी ने यह अनुमति तब दी थी जब मंदिर का नियंत्रण और प्रबंधन अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासक के पास था.

अदालत ने उक्त आदेश व टिप्पणी मंदिर परिसर और उसके आसपास सुविधाओं और सफाई के मुद्दे से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया. मंदिर के परिसर में जागरण आयोजन के दौरान एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए. इस कार्यक्रम में लगभग 1600 लोग शामिल हुए. घटना के बाद कालकाजी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी हुई थी.

पिछली सुनवाई पर अदालत को सूचित किया गया था कि यह कार्यक्रम श्री कालकाजी सज्जा सेवादार मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया था. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इसकी अनुमति मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने दी थी.अदालत ने मामले में सभी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश देते हुए महंत द्वारा दिए गए बयान को भी नोट किया.

यह भी पढ़ें- 4 साल में 50 हजार करोड़ का मुनाफा लेकर घर जा चुके हैं Zerodha के निवेशक, कंपना के CEO ने किया खुलासा

महंत ने अपने बयान में है कि प्रशासक नियुक्त करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और इसलिए प्रशासक के पारिश्रमिक, कार्यालय कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड, हाउस-कीपिंग स्टाफ आदि के वेतन का भुगतान नहीं किया है. वर्ष 2021 में न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह की पीठ ने विभिन्न कार्यों को करने के लिए हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जेआर मिढा को मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया था. पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने केवल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है और प्रथम दृष्टया विभिन्न न्यायिक आदेशों का उल्लंघन और अवहेलना है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

40 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago