देश

अरुण रामचंद्र पिल्लई की अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक से मांगी मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट

Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई की मेडिकल आधार पर मांगी गई अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट से चिकित्सा स्थिति पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. हाईकोर्ट की अवकाश पीठ ने जेल अधिकारियों से पिल्लई को दिए जा रहे उपचार पर भी रिपोर्ट पेश करने को कहा है, जिन्होंने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगी है.

14 जून को होगी अगली सुनवाई

न्यायमूर्ति अमित शर्मा ने कहा इस बीच वर्तमान आवेदक (पिल्लई) की स्वास्थ्य स्थिति और उसे दिए जा रहे उपचार के संबंध में नवीनतम चिकित्सा रिपोर्ट संबंधित जेल अधीक्षक से मांगी जाए. हाईकोर्ट ने मामले को 14 जून को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया और निर्देश दिया कि आदेश की एक प्रति आवश्यक जानकारी और अनुपालन के लिए जेल अधीक्षक को भेजी जाए.

याचिका में पिल्लई ने कही ये बात

इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने कहा अपना जवाब कर दिया है लेकिन वह अभी तक रिकॉर्ड पर नहीं रखा गया है. अदालत ने आदेश दिया कि सुनवाई की अगली तारीख से पहले जवाब को रिकॉर्ड पर लाया जाए. हाइकोर्ट ने पहले ईडी से पिल्लई द्वारा रिकॉर्ड पर रखी गई मेडिकल रिपोर्टों को सत्यापित करने के लिए कहा था. पिछले साल मार्च में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए पिल्लई ने पीठ दर्द सहित चिकित्सा कारणों से आठ सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी. उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया कि केरल के एक आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉक्टरों ने राय दी है कि उन्हें 21 दिनों के ‘पंचकर्म थेरेपी’ के लिए वहां भर्ती होने की जरूरत है, जिसके बाद 21 दिनों का बिस्तर पर आराम करना होगा.

यह भी पढ़ें- 4 साल में 50 हजार करोड़ का मुनाफा लेकर घर जा चुके हैं Zerodha के निवेशक, कंपना के CEO ने किया खुलासा

पिल्लई को ईडी ने 6 मार्च, 2023 को उन आरोपों के बाद गिरफ्तार किया था, जब उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 2021 की आबकारी नीति तैयार और लागू किए जाने के दौरान अन्य आरोपियों के साथ बैठकों में दक्षिण समूह का प्रतिनिधित्व किया था. साउथ ग्रुप कथित तौर पर शराब कारोबारियों और राजनेताओं का एक गिरोह है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने सत्ताधारी आप सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

10 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

41 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago