Categories: देश

Kamala Harris अमेरिका में Donald Trump से हारीं, लेकिन उनकी पार्टी से गाजियाबाद की सबा हैदर ने जीता चुनाव

अमेरिका में चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. वहीं, डूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की पैटी गुस्टिन को 8,500 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की. पिछली बार के चुनाव में वह केवल एक हजार वोट से हार गई थीं. अब उनकी जीत से गाजियाबाद में उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है.

गाजियाबाद में रहने वाले सबा के पिता अली हैदर ने आईएएनएस से बात करते हुए खुशी जताई. उन्होंने कहा, “आज मैं अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहा हूं. मेरी बेटी इंटेलिजेंट है. सबके आशीर्वाद और अपनी मेहनत से वह आज यह मुकाम हासिल कर पाई है. मेरी बेटी ने शहर से ही बीएससी में टॉप किया और एएमयू से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया. उसके बाद मैंने अपनी बेटी की शादी कर दी और वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गई. मेरा दामाद कंप्यूटर साइंस इंजीनियर है. राजनीति हमारे खून में है. उसको अमेरिका में मौका मिला तो उसने कर दिखाया. उसके दोस्तों ने उसे प्रेरित किया और उसने चुनाव जीत लिया.”

सबा की मां चांदनी भी अमेरिकी चुनावों में अपनी बेटी की जीत से खुश हैं. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. चुनाव के दौरान मैं अपनी बेटी को बराबर सपोर्ट करती रही. बराबर हिम्मत बढ़ाती रही. मैं अपने पूरे परिवार की हमेशा हिम्मत बढ़ाती हूं. मैं हमेशा अपने बच्चों को डरने नहीं देती, ताकि जीवन में वे बड़े मुकाम हासिल करें. मेरी बेटी अमेरिका में बहुत अकेला महसूस कर रही थी. उसने कई बार मुझे फोन करके बुलाया. मैं अपने आंख के ऑपरेशन की वजह से जा नहीं पाई. पिछले अमेरिकी चुनावों में मैं वहीं थी. इस बार मैं जा नहीं पाई. उसने मुझे फोन पर बताया कि चुनाव में उसने इतनी मेहनत की कि उसके पैर सुन्न पड़ गए.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

6 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

27 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

36 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

40 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

53 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

1 hour ago