बीजेपी सांसद कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को दोबारा लाने को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बयान सामने आने के बाद पार्टी ने कंगना के बयान से खुद को अलग कर लिया है. अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी सफाई दी है और बताया है कि ये उनके निजी विचार थे.
कंगना ने कहा, “नमस्ते दोस्तों, पिछले बीते कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे फार्म लॉ पर कुछ सवाल किए और मैंने ये सुझाव दिया कि किसानों को फार्म लॉ वापस लाने का प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहिए. मेरी इस बात से बहुत से लोग निराश हैं. जब किसान कानून आया था तब बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया था. लेकिन बड़ी ही संवेदनशीलता से और सहानुभूति से हमारे प्रधानमंत्री ने कानून वापस ले लिये थे और ये हमसब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा रखें. मुझे ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि मैं अब एक कलाकार नहीं, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं और मेरे विचार अपने नहीं होना चाहिए, वो पार्टी का स्टैंड होना चाहिए. तो अगर मैंने अपने शब्दों से और अपनी सोच से किसी को निराश किया है तो मुझे खेद रहेगा.”
निरस्त किए गए तीन कृषि कानून पर कंगना के बयान सामने आने के बाद बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना का बयान उनके निजी विचार हैं. वह बीजेपी की और से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि कानूनों पर बीजेपी के दृष्टिकोण को नहीं दिखाता है.
ये भी पढ़ें- डीयू छात्र संघ चुनाव के दौरान दीवारों और सड़कों पर लगे पोस्टर-बैनर, दिल्ली हाई कोर्ट ने जाहिर की नाराजगी
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…