Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कृषि कानून दोबारा लाने की बात से पलटीं कंगना रनौत, वीडियो जारी कर दी सफाई

कंगना रनौत के निरस्त किए गए तीन कृषि कानून पर बयान देने के बाद बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने सफाई दी और कहा कि यह बयान उनके निजी विचार हैं.

Kangana Ranaut

बीजेपी सांसद कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को दोबारा लाने को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बयान सामने आने के बाद पार्टी ने कंगना के बयान से खुद को अलग कर लिया है. अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी सफाई दी है और बताया है कि ये उनके निजी विचार थे.

कंगना ने क्या दी सफाई

कंगना ने कहा, “नमस्ते दोस्तों, पिछले बीते कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे फार्म लॉ पर कुछ सवाल किए और मैंने ये सुझाव दिया कि किसानों को फार्म लॉ वापस लाने का प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहिए. मेरी इस बात से बहुत से लोग निराश हैं. जब किसान कानून आया था तब बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया था. लेकिन बड़ी ही संवेदनशीलता से और सहानुभूति से हमारे प्रधानमंत्री ने कानून वापस ले लिये थे और ये हमसब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा रखें. मुझे ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि मैं अब एक कलाकार नहीं, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं और मेरे विचार अपने नहीं होना चाहिए, वो पार्टी का स्टैंड होना चाहिए. तो अगर मैंने अपने शब्दों से और अपनी सोच से किसी को निराश किया है तो मुझे खेद रहेगा.”

बीजेपी नेता ने दी सफाई

निरस्त किए गए तीन कृषि कानून पर कंगना के बयान सामने आने के बाद बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना का बयान उनके निजी विचार हैं. वह बीजेपी की और से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि कानूनों पर बीजेपी के दृष्टिकोण को नहीं दिखाता है.


ये भी पढ़ें- डीयू छात्र संघ चुनाव के दौरान दीवारों और सड़कों पर लगे पोस्टर-बैनर, दिल्ली हाई कोर्ट ने जाहिर की नाराजगी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital