लाइफस्टाइल

नींबू का रस निकालने के बाद छिलकों को फेकने की ना करें गलती, कई चीजों में हैं मददगार

Lemon Peels: गर्मी के सीजन ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में आमतौर पर हर घर में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. जी हां फिर चाहे आप स्वादिष्ट नींबू पानी बना रहे हों, खाने में स्वाद जोड़ रहे हों या घर को चमकाने की बात हो नींबू का रस काफी बेहतरीन साबित होता है. हालांकि अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद नींबू के छिलकों को फेंक देते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि ये वेस्ट चीज हैं, लेकिन आप चाहें तो नींबू के छिलके का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. इतना ही नहीं नींबू का छिलका आपके लिए और भी कई तरह के फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं नींबू के छिलके के फायदे.

नींबू के छिलके से बढ़ेगी दांतों की चमक (Lemon Peels)

दांतों की चमक के लिए आप नींबू के छिलके से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं. नींबू के छिलके में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं. इसके पाउडर से दांत साफ करने से पायरिया, दांतों का पीलापन, दांतों का इंट्रैक्शन आदि में काफी राहत मिलती है. इसके मंजन से पीले दांत चमक जाते हैं और उनकी मजबूती बढ़ जाती है.

वेट लॉस में मदद (Lemon Peels)

नींबू का छिलका वेट लॉस करने में काफी फायदेमंद होता है. नींबू के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर रोज पानी के साथ एक चम्मच पीया जाए तो जल्दी ही वजन कम होने लगता है. नींबू के छिलके में कम कैलोरी होती है, इसके अंदर फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी और डी भी होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में हेल्प करता है.

यह भी पढ़ें : बाल कलर करने के बाद शैंपू लगाएं या नहीं? यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

घुटने या कोहनी के सांवला रंग में करें इस्तेमाल

घुटने या कोहनी का रंग सांवला हो गया है तो उसका कालापन दूर करने के लिए नींबू के छिलके को पीसकर घुटने पर लगा सकते हैं. इसके अलावा नींबू के छिलके को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करेंगे तो आपका शरीर सारा दिन तरोताजा महसूस करेगा. पसीने की बदबू से परेशान है तो अंडरआर्म्स में नींबू के छिलके को रगड़ने से बदबू दूर हो जाएगी.

Uma Sharma

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

21 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago