देश

कंगना ने मोतीलाल नेहरू पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने EC से की शिकायत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के ‘‘अंबानी’’ थे, लेकिन कोई नहीं जानता था कि उनके पास संपत्ति कहां से आई थी.
रनौत की इन टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग (ईसी) के समक्ष शिकायत दर्ज की. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक और अपमानजनक’’ टिप्पणियों का इस्तेमाल किया है और ‘‘स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की तुलना देश के शीर्ष उद्योगपतियों में से एक से करने की कोशिश की है.’’

कंगना ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के अंबानी थे लेकिन कोई नहीं जानता कि उनकी धन-संपत्ति कहां से आई. वह अंग्रेजों के करीबी थे और उनके पास धन कहां से आया यह आज भी एक रहस्य है.’’
अभिनेत्री रनौत ने यह भी कहा कि ‘‘कोई नहीं जानता कि जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने क्योंकि मतदान (पूर्व उप प्रधानमंत्री) सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में हुआ था. तब से, वंशवादी शासन के इस दीमक ने देश को खोखला कर दिया है.’’ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ‘‘एक तरफ हमारे पास ‘तपस्वियों की सरकार’ (भाजपा सरकार) है और दूसरी तरफ हमारे पास ‘भोगियों की सरकार’ (कांग्रेस) है.’’

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री हैं और रामपुर के पूर्व शाही परिवार के वंशज हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह एवं कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में रनौत के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा किया है.

मामलें पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘कंगना रनौत ने मंडी के सरकाघाट में एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की और स्वतंत्रता सेनानियों की व्यापारियों से तुलना करके सारी हदें पार कर दीं.’’

इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की तुलना देश के शीर्ष व्यवसायियों में से एक से करने की कोशिश की है.’’ कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि रनौत ने संजय गांधी पर ‘‘भारत में पुरुषों की जबरन नसबंदी करने में शामिल होने’’ का आरोप लगाया है.

शिकायत कानूनी विभाग के राज्य संयोजक ने की

निर्वाचन आयोग को शिकायत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कानूनी विभाग के राज्य संयोजक धनंजय शर्मा और धीरज ठाकुर द्वारा दी गई है. पार्टी ने कहा कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और उन लोगों पर निजी हमला है जो अब जीवित नहीं हैं. शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और यहां तक कि कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को एक ‘‘कार्टून’’ भी कहा. शिकायत में रनौत को आगे किसी भी चुनाव प्रचार में भाग लेने से रोकने की मांग की.

इससे पहले भी रनौत ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को ‘‘अंग्रेजों द्वारा छोड़ी गई ऐसी बीमारी’’ करार दिया था जो देश को ‘दीमक’ की तरह खा रही है.उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘‘तानाशाह’’ करार दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago