देश

Kanpur: 10वीं के छात्र ने काटा अपने साथी का गला, लड़की से दोस्ती को लेकर चल रहा था झगड़ा

Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में क्लास रूम में एक छात्र ने अपने ही दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. मामला कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के गंगापुर कॉलोनी के इंटर कॉलेज का है. घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.  बताया गया है कि दोनों के बीच पिछले कई साल से विवाद चल रहा था. इसी को लेकर आरोपी छात्र ने मौका पाते ही उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है.

पढ़ने-लिखने की उम्र में छात्रों के दिमाग में क्या चल रहा है, वो इस घटना से साफ पता चलता है. वैसे तो अक्सर ही विद्यालय में छात्रों के विवाद और मारपीट की खबर सामने आती ही रहती है, लेकिन हत्या की इस घटना ने नई पीढ़ी की सोच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि प्रयाग विद्या मंदिर कॉलेज में कक्षा 10वीं के छात्र ने अपने ही दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने चाकू से साथी की गर्दन पर हमला किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है. बता दें कि दोनों ही एक ही क्लास में पढ़ते थे.

ये भी पढ़ें– UP News: हाईटेक होंगी यूपी की 6 हजार रोडवेज बसें, योगी सरकार का बड़ा प्लान, ट्रेन की तर्ज पर मिलेगी बसों की जानकारी, ये होगा बड़ा बदलाव

लड़की से दोस्ती को लेकर चल रहा था झगड़ा

इस पूरी घटना को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि लड़की से दोस्ती को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इन दोनों छात्रों के बीच झगड़ा पुराना था. चार दिन पहले भी दोनों में लड़ाई हुई थी. वहीं सोमवार को लंच के समय दोनों में झगड़ा हो गया, लेकिन आरोपी छात्र पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने बैग में सब्जी काटने वाला चाकू छिपाकर रखा था और विवाद के बाद ही नीलेंद्र तिवारी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए तो वहीं मौजूद छात्र चीखे-चिल्लाने लगे और झपटकर हमलावर छात्र को पकड़कर चाकू छीन लिया. वहीं क्लास के बच्चों ने बताया है कि चाकू से वार करते वक्त वह चिल्ला रहा था, मुझे मार के ज्यादा उड़ रहा था न…ले, अब मार के दिखा.

स्कूल ने दी ये सफाई

इस पूरी घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य विनय कुमार पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी है कि दोनों छात्रों के बीच स्कूल में किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े के बारे में उनको कुछ भी नहीं पता था. वहीं सवाल यह भी उठता है कि मामला हत्या तक पहुंच गया और प्रबंधन को कुछ पता ही नहीं चला. प्रधानाचार्य के अनुसार कक्षा में 42 बच्चे हैं, जिसमें आधी लड़कियां हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago