Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: बुलियन कारोबारी पर DRI ने कसा शिकंजा, सोने की तस्करी से जुड़े मामले में छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में DRI की टीम को जानकारी मिली थी कि सोने की एक बड़ी खेप कोलकाता से भेजी जा रही है. इसी के बाद मिर्जापुर के पास DRI ने इसे पकड़ लिया था. इस मामले में पूछताछ के बाद कुछ सराफा कारोबारियों के नाम सामने आए थे.

यहीं पर हुई छापेमारी

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Kanpur: आयकर विभाग के बाद अब बुलियन कारोबारियों पर डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छापेमारी की है. कानपुर में सोना-चांदी बुलियन कारोबारी के नयागंज स्थित प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई की गई है. यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है. खबर सामने आ रही है कि लखनऊ से आई DRI के तकरीबन 15 अधिकारियों की टीम ने कानपुर के नयागंज स्थित अन्नपूर्णा भवन में संचालित सोना-चांदी के बुलियन कारोबारी संजीव अग्रवाल उर्फ संजू के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिससे हड़कम्प मच गया है.

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में DRI की टीम को जानकारी मिली थी कि सोने की एक बड़ी खेप कोलकाता से भेजी जा रही है. इसी के बाद मिर्जापुर के पास DRI ने इसे पकड़ लिया था. इस मामले में पूछताछ के बाद कुछ सराफा कारोबारियों के नाम सामने आए थे. इसी कड़ी में नयागंज में छापा मारा गया और टीम ने कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं. बताया जा रहा है कि टीम ने कारोबारी से दो घंटे तक पूछताछ भी की है. साथ ही बुलियन कारोबारी को अधिकारी अपने साथ ले गए और देर रात तक सोने और चांदी की तलाश को लेकर जांच-पड़ताल जारी रही. ये छापेमारी मंगलवार को हुई. बता दें कि नयागंज में महीने भर में सराफा कारोबारियों के यहां ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है. 22 जून को आयकर ने बड़े स्तर पर नयागंज के अलावा बिरहाना रोड, चौक में भी छापा मारा था.

ये भी पढ़ें- Jhansi: “परछाई ने कहा आग लगा लो…”, नवविवाहिता ने लगा ली आग, मौत, ससुराल ने किया चौंकाने वाला दावा

वहीं प्रतिष्ठानों के बाद टीम ने कारोबारी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी पहुंची. इस दौरान कई दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान की पड़ताल भी की गई.  DRI की टीम ने सराफा कारोबारी के यहां काम करने वाले करीब दस कर्मचारियों को भी तुरंत बाहर कर दिया था औऱ फिर स्टॉक और दस्तावेजों की जांच कर तमाम सबूत एकत्र किए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital