खेल

Team India: क्या केएल राहुल के लिए T20 टीम के दरवाजे बंद हो गए? श्रेयस अय्यर और चहल के लिए वापसी आसान नहीं

IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. रविवार को बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इस टीम में बतौर कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है. वहीं विराट कोहली की भी वापसी हुई है. लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को निराश होना पड़ा है. सभी सभी खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाए. तो क्या टीम इंडिया इन खिलाड़ियों से आगे बढ़ चुकी है? या क्या टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों के स्थान पर नए विकल्प को चुन लिया है?

कई खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों के लिए टी20 टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं. अब इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए टी20 टीम में वापसी करना बहुत कठीन है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अययर की स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के आंकड़े

आलोचकों का मानना है कि केएल राहुल और अय्यर कई मौकों के बावजूद खुद को टी20 प्रारूप में नहीं ढाल पा रहे हैं. इसी के चलते इन प्लेयर्स की जगह पर अन्य विकल्पों को तलाशा जा रहा है. केएल राहुल के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 72 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें 139.13 के रन रेट से 2265 रन बनाए हैं. वहीं श्रेयस अय्यर के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 51 मैच खेले हैं. जिसमें 136.13 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और विराट की वापसी

बिश्नोई ने बढ़ाई चहल की मुश्किलें

युजवेंद्र चहल के लिए भी टी20 में वापसी करना आसान नहीं है. माना जा रहा है कि मौजूदा समय में रवि बिश्नोई चहल का विकल्प बन चुके हैं. बिश्नोई के विकेट निकालने की काबिलियत के चलते उन्हें चहल के ऊपर ज्यादा तवज्जो मिल रही है. युजवेंद्र चहल के आंकड़े की बात करें तो उन्होंने 80 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 96 विकेट लिए हैं. वहीं रवि बिश्नोई ने 21 टी20 मैचों में 34 विकेट झटके हैं.

-भारत एक्सप्रेस न्यूज

Vikash Jha

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

34 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago