Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

DG-IG Confrance: DG-IG सम्मेलन में PM मोदी ने की भारतीय नौसेना की तारीफ, बोले- पिछले दिनों में बहुत ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया

Rajasthan news: जयपुर में DG-IG सम्मेलन हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए हैं. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भारतीय नौसेना की तारीफ की.

PM MODI

पीएम नरेंद्र मोदी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Narendra Modi: राजस्थान की राजधानी जयपुर में डीजी-आईजी सम्मेलन हो रहा है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए हैं. आज रविवार को पीएम मोदी ने DG-IG सम्मेलन में भारतीय नौसेना की काफी तारीफ की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय नौसेना ने पिछले दो दिनों में बहुत ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया है. अरब सागर में आगे बढ़ रहे एक मर्चेंट वेसल से जैसे ही कोई संकट में होने का संदेश मिला भारतीय नेवी और मरीन कमांडो तुरंत एक्टिव हो गए. इस जहाज पर 21 लोग थे, जिसमें 15 भारतीय भी थे. भारत के समुद्री तट से करीब 2 हजार किलोमीटर दूर पहुंच कर उन सब को संकट से बाहर निकाल लिया. आपने भी वह वीडियो देखा होगा. जिसमें उस जहाज के भारतीय कर्मचारी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं.

बता दें कि जयपुर में तीन दिन का DG-IG सम्मेलन हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए हैं. इस सम्मेलन में सुरक्षा से संबधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- India Alliance: सीट शेयरिंग पर कैसे होगा फैसला? दिल्ली में कल आप और कांग्रेस के बीच बैठक, सलमान खुर्शीद ने कही ये बात

भारतीय नौसेना ने तत्काल रूप से की थी कार्रवाई

बता दें कि सोमालियाई लुटेरों ने माल्टा का एक कार्गो शिप हाइजैक कर लिया था. उसका पता चलते ही समुद्र में तैनात युद्धपोत सोमालिया की ओर भेज दिया था. इसके बाद भारतीय नौसेना की तत्काल रूप से कार्रवाई करते हुए जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल और 15 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. मार्को ने पूरे शिप पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान उन्होंने वहां हाइजैकर्स के न होने की पुष्टि भी की. समुद्री लुटेरों ने शिप के अपहरण करने की कोशिश की थी. लेकिन पता चला कि भारतीय नौसेना ने युद्धपोत से शिप छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी है. इसके बाद वह शायद खुद ही शिप छोड़कर चले गए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital