कर्नाटक की सियासत में अभी एक ही सवाल गूंज रहा है, वो सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Siddaramaiah) 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. इसी बीच सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं. यहां वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात करेंगे. अब तो सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? कर्नाटक में दूसरे कार्यकाल तक सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री देवराज उर्स हैं. उनका रिकॉर्ड सिद्धारमैया तोड़ने के कगार पर है.
कर्नाटक में कांग्रेस के कई विधायकों और समर्थकों ने खुले तौर पर डीके शिवकुमार का समर्थन करते हुए उन्हें सीएम बनाए जाने की मांग की है. विधायकों की मांग है कि इस साल के अंत तक डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया जाए.
वहीं 9 जुलाई को जब डीके से पूछा गया कि क्या सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस पार्टी की ओबीसी समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा? इसपर उन्होंने कहा, सिद्धारमैया पिछड़े वर्ग के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं. पार्टी उनके नेतृत्व क्षमता का उपयोग कर रही है. 15 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली ओबीसी समिति की बैठक उन्हीं की अध्यक्षता में होगी.
इसी दौरान, जब डीके शिवकुमार से सीएम बदलने की उठ रही मांग के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल सीएम की कुर्सी खाली नहीं है, इसलिए इसके बारे में बात करने का ये सही समय बिल्कुल भी नहीं है. सीएम बदलने की उठ रही इस मांग के बीच सीएम सिद्धारमैया ने भी साफ तौर पर बोल दिया है कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.
इसे भी पढ़े- दिल्ली में नशे पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम, अब हर मेडिकल स्टोर पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के कई विधायक, जिसमें बेंगलुरु दक्षिण जिले और चन्नापटना के विधायक सीपी योगेश्वर ने मंगलवार को कहा कि उनके सभी जिला विधायक चाहते हैं कि सीएम की कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंपी जाए. इसको लेकर किसी के बीच मतभेद नहीं है, और इसपर आलाकमान को फैसला लेना चाहिए. वहीं रामनगर से कांग्रेस विधायक और डीके के कट्टर समर्थक एचए इकबाल हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि अगले कुछ महीने में बदलाव हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…