Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कर्नाटक को मिलेगा नया सीएम! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार पहुंचे दिल्ली, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार आज दिल्ली में राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात.

कर्नाटक की सियासत में अभी एक ही सवाल गूंज रहा है, वो सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Siddaramaiah) 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. इसी बीच सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं. यहां वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात करेंगे. अब तो सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? कर्नाटक में दूसरे कार्यकाल तक सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री देवराज उर्स हैं. उनका रिकॉर्ड सिद्धारमैया तोड़ने के कगार पर है.

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग

कर्नाटक में कांग्रेस के कई विधायकों और समर्थकों ने खुले तौर पर डीके शिवकुमार का समर्थन करते हुए उन्हें सीएम बनाए जाने की मांग की है. विधायकों की मांग है कि इस साल के अंत तक डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया जाए.

डीके शिवकुमार क्या बोले थे ?

वहीं 9 जुलाई को जब डीके से पूछा गया कि क्या सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस पार्टी की ओबीसी समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा? इसपर उन्होंने कहा, सिद्धारमैया पिछड़े वर्ग के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं. पार्टी उनके नेतृत्व क्षमता का उपयोग कर रही है. 15 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली ओबीसी समिति की बैठक उन्हीं की अध्यक्षता में होगी.

सीएम के सवाल को टाल गए डीके

इसी दौरान, जब डीके शिवकुमार से सीएम बदलने की उठ रही मांग के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल सीएम की कुर्सी खाली नहीं है, इसलिए इसके बारे में बात करने का ये सही समय बिल्कुल भी नहीं है. सीएम बदलने की उठ रही इस मांग के बीच सीएम सिद्धारमैया ने भी साफ तौर पर बोल दिया है कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.

इसे भी पढ़े- दिल्ली में नशे पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम, अब हर मेडिकल स्टोर पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

डीके शिवकुमार के समर्थन में कई विधायक

हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के कई विधायक, जिसमें बेंगलुरु दक्षिण जिले और चन्नापटना के विधायक सीपी योगेश्वर ने मंगलवार को कहा कि उनके सभी जिला विधायक चाहते हैं कि सीएम की कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंपी जाए. इसको लेकर किसी के बीच मतभेद नहीं है, और इसपर आलाकमान को फैसला लेना चाहिए. वहीं रामनगर से कांग्रेस विधायक और डीके के कट्टर समर्थक एचए इकबाल हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि अगले कुछ महीने में बदलाव हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital