देश

कर्तव्य पथ पर हाईटेक पहरा! 1,000 HD कैमरे और फेस रिकग्निशन से होगी निगरानी

Republic Day security arrangements: देश अपने 77वें गणतंत्र दिवस के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. मुख्य अतिथि से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी चीजें कंट्रोल में हैं. सुरक्षा को ओर मजबूत करने के लिए परेड स्थल पर CCTV कंट्रोल रूम बनया गया है.

₹1,000 से ज्यादा HD कैमरा

दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी (CCTV) कंट्रोल रूम बनाया गया है. कर्तव्य पथ पर 1,000 से ज्यादा HD कैमरे लगाए गए हैं. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मेटल कंटेनर के अंदर छह सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जिनमें से एक कर्तव्य पथ पर लगाया गया है. साथ ही इन कंट्रोल रूमर्स में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) भी स्थापित किया गया है.

कंट्रोल रूम में रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अपराधियों का डेटा सिस्टम में फीड किया गया है. ताकि पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख सके.

ट्रैफिक की पूरी तैयारियां

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए हैं. डीसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार के अनुसार, परेड रूट के चारों ओर कंट्रोल जोन बनाया गया है. नई दिल्ली में सिर्फ उसी वाहन को अनुमित मिलती है जिसके पास परेड में शामिल होने का व्हीकल पास हो. ऐसे में आम लोगों के लिए QR कोड जारी किया गया है जो उनको अन्य रूट बता देगा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी सुरक्षा चूक को रोकने के लिए CCTV, FRS, ट्रैफिक कंट्रोल और फील्ड फोर्स के बीच हर स्तर पर बेहतर कोऑर्डिनेशन किया गया है, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह पूरी तरह सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित हो सके.


ये भी पढ़ें: Republic Day 2026: कैसे तय होता है गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का नाम? जानें 6 महीने की पूरी प्रक्रिया


नई दिल्ली में सघन जांच

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महला ने कहा, ‘सुरक्षा संबंधी संभावित खतरों को दूर करने के लिए, पुलिस टीम नई दिल्ली जिले भर के होटलों, गेस्ट हाउस, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का गहन सत्यापन कर रही हैं.’

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के समन्वय से मेट्रो स्टेशनों पर नियमित रूप से सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं, ताकि आमंत्रित लोगों को प्रवेश-निकास द्वारों, प्रतिबंधित क्षेत्रों, मार्गों और निषिद्ध वस्तुओं की जानकारी दी जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

29 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

43 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

52 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

53 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

56 minutes ago