प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. यह कार्यक्रम का 130वां एपिसोड था. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने समाज, खेती, सेहत और तकनीक जैसे अहम विषयों पर बात की और लोगों के प्रयासों की खुलकर सराहना की. उन्होंने मिलेट्स यानी श्रीअन्न को लेकर देश में बढ़ते उत्साह को प्रेरणादायक बताया और इसे भारत की सांस्कृतिक और पोषण परंपरा से जोड़ा.
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”मैं आप सभी की मिलेट्स के लिए सराहना करना चाहता हूं. 2023 को हमने ‘मिलेट वर्ष’ घोषित किया था, लेकिन आज तीन साल बाद भी इसे लेकर देश और दुनिया में जो पैशन है, वो उत्साहित करने वाला है. आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रीअन्न के प्रति लगाव लगातार बढ़ रहा है और यह सेहत के साथ-साथ किसानों की आमदनी के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है.”
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कल्ल-कुरिची जिले का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, ”यहां महिला किसानों का एक समूह पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया है. ‘पेरियापलायम मिलेट’ एफपीसी से करीब 800 महिला किसान जुड़ी हुई हैं. मिलेट की बढ़ती मांग को देखते हुए इन महिलाओं ने मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की. अब ये महिलाएं मिलेट से बने उत्पादों को खुद तैयार कर सीधे बाजार तक पहुंचा रही हैं. इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ी है, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बनी हैं.”
पीएम मोदी ने राजस्थान के रामसर क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”यहां एक कंपनी से 900 से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं, जो बाजरे की खेती करते हैं. ये किसान बाजरे से लड्डू तैयार करते हैं, जिनकी बाजार में काफी मांग है.”
प्रधानमंत्री ने बताया, ”कई मंदिर ऐसे भी हैं, जहां प्रसाद के रूप में केवल मिलेट से बने उत्पादों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. श्रीअन्न परंपरा, सेहत और रोजगार को एक साथ जोड़ रहा है.”
प्रधानमंत्री ने कहा, ”मिलेट्स से जहां किसानों की आय बढ़ रही है, वहीं आम लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल रहा है. सर्दियों के दिनों में हमें श्रीअन्न का सेवन जरूर करना चाहिए.”
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आने वाले कार्यक्रमों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि फरवरी महीने में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से विशेषज्ञ भारत आएंगे. पीएम मोदी ने इस समिट में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
आखिर में उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें- गुजरात का गांव जहां घर में नहीं जलता चूल्हा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सुनाया अद्भुत किस्सा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…