Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कठुआ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- “पाकिस्तान को मालूम है कि लेने के देने पड़ेंगे…” जम्मू-कश्मीर की जनता को अयोध्या आने का दिया न्योता

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है. अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है.

Yogi Adityanath

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Jammu Kathua: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावी जनसभा कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को वह जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पहुंचे और जिला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों व पाकिस्तान पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को भी मालूम है कि लेने के देने पड़ जाएंगे. इसलिए अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता फिरता है. अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था में पाकिस्तान सेंध नहीं लगा सकता.

बता दें कि सीएम योगी ने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. भाजपा ने डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भरोसा जताया है. तो वहीं इस मौके पर सीएम योगी ने मोदी सरकारी की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि “पहले सनातनी लोगों की आस्था से हमेशा खिलवाड़ किया गया. कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को निराश किया है.” उन्होंने काशी विश्वनाथ को लेकर कहा कि काशी विश्वनाथ धाम विकसित हो गया है. पहले यहा संकरी गली थी लेकिन अब रोजाना 50000 लोग भी पहुंचे तो जगह की कमी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-Ghaziabad: इंदिरापुरम में सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, पूरी सोसायटी में मचा हड़कंप

इसी के साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को अयोध्या आने का न्योता दिया और कहा कि यहां पर अब सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त हैं. पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे लेकिन अब लाखों लोग रोज अयोध्या पहुंच रहे हैं. सीएम ने कहा, ‘चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए. अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है. जो कुछ वर्ष पहले गया होगा उसे समस्या हुई होगी. अब सब बदल गया है. अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है. यूपी में कोई गड़बड़ी करता है तो हम संकोच नहीं करते हैं.’ इसी के साथ ही सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में धूम धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है.

एक्सीडेंटल हिंदू ने राम-कृष्ण को नकार दिया था

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो जाता है. जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं उन्होंने राम और कृष्ण को ही नकार दिया था.’ अयोध्या को लेकर सीएम बोले कि पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अयोध्या गया तो लोगों ने कहा कि आपके यहां आने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं तो मैंने जवाब दिया कि लोगों के नाराजगी को देखते हुए क्या वह अपने आराध्य से ना मिलें. उन्होंने पूछा कि “क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी. कांग्रेस कहती है कि राम हुए ही नहीं कृष्णा हुए ही नहीं.’

खत्म हुआ अनुच्छेद 370

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है. अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है. अब भारत की सुरक्षा में पाकिस्तान सेंध नहीं लगा सकता है. अगर यहां पर पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं था. क्योंकि वो जानता है कि अब लेने के देने पड़ जाएंगे. सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं आज यहां नहीं भारत के निर्माण के लिए पहुंचा हूं मोदी जी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए आपके समक्ष आया हूं.’

आज जम्मू-कश्मीर में है उत्साह-उमंग

सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट और कठुआ जिले के दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “आज जम्मू-कश्मीर में उत्साह और उमंग है. यहां का हर क्षेत्र विकास की मुख्य धारा के साथ तेजी से जुड़ रहा है. बीते 10 वर्षों में ‘मोदी की गारंटी’ को साकार होते हुए कश्मीर भी देख रहा है, सारी दुनिया भी देख रही है. इस अविस्मरणीय स्नेह और समर्थन के लिए आभार कठुआ वासियो.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital