देश

Ayodhya: रामलला के दर्शन करने पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Ayodhya: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे. इस मौके पर उनका महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने स्वागत किया. इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होकर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं. मैं अयोध्या का पड़ोसी हूं, मैं पहले भी बहुत आता रहा हूं, यह हमारे लिए खुशी नहीं गर्व की बात है. वह आगे बोले कि 22 जनवरी के पहले आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं. आज केवल भगवान राम लला का दर्शन करने आया हूं. गौरतलब है कि आरिफ मोहम्मद खान का अयोध्या का पड़ोसी जनपद बहराइच चुनाव क्षेत्र रहा है.

गौरतलब है कि इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया. 23 जनवरी को भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे. इसी के बाद से ही लगातार लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में चुनाव से पहले देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन कर चुके हैं. इसी बीच मंगलवार को केरल के राज्यपाल भी रामलला के दर्शन करने पहुंचे. महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह पहले भी कई बार अयोध्या आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि मैं आज केवल रामलला के दर्शन करने के लिए आया हूं. बस उनका आशीर्वाद लेने आया हूं. इसी के साथ ही वह बोले कि यह हमारे लिए खुशी नहीं बल्कि गर्व की बात है. मैं 22 जनवरी के पहले आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं.

ये भी पढ़ें-Uttarakhand News: हरिद्वार के एक गांव में 13 फीट लंबा अजगर निकलने पर मचा हड़कंप, Video देख कांपी रूह

मुसलमानों के दिल में भी हैं राम

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर कई बार चर्चा में रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि आज भी अगर आप ग्रामीण इलाकों में चले जाए तो लोग एक दूसरे से राम-राम करते हैं. यहां तक कि जब झगड़ा हो जाता है तो लोग कहते हैं कि राम-राम करो, झगड़ा मत करो. उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा कोई नहीं है जिसके दिल में राम न हो. मुसलमान के दिल में भी राम है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां कि संस्कृति ये नहीं कहती है कि हम दूसरों पर हमला करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

28 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

35 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

41 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

46 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

60 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago