लाइफस्टाइल

Mothers Day 2024: आप भी मदर्स डे को बनाना चाहते हैं खास तो मां को दिल्ली के पास इन जगहों पर जरूर लेकर जाएं, हमेशा याद रहेगा ये दिन

Mothers Day 2024: वो कहते है न मां के प्यार को कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी छोटी से छोटी खुशियों का ख्याल रखने वाली हमारी मां कभी भी अपने बारे में नहीं सोचती हैं. बल्कि वो सारी खुशियां अपने बच्चों को दी देना चाहती हैं. दुनिया में हर रिश्ता बदल सकता है लेकिन मां के साथ जो रिश्ता है वो कभी नहीं बदल सकता. मां के इसी प्यार के लिए हर मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में आप भी अपनी मां को इस दिन पर स्पेशल फील करा सकते हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कैसे?

मदर्स डे पर मां को ऐसे करवा सकते हैं अपेशल फील

आज के समय में हम सभी अपने-अपने काम में काफी बिजी रहते हैं, जिस वजह से हम हमारे घरवालों को समय नहीं दे पाते. ऐसे में हम मदर्स डे जैसे खास दिन पर अपनी मां को अपेशल फील करवा सकते हैं. जिससे की उन्हें भी ये दिन हमेशा याद रहे. इसके लिए आप इस दिन आप अपने मां के साथ कई अलग-अलग जगहों पर जा सकते हैं. आप अपनी मां को दिल्ली के आस-पास मौजूद इन जगहों पर घूमाने लेकर जा सकते हैं.

हरिद्वार और ऋषिकेश (Mothers Day 2024)

अगर आपकी मां को धार्मिक जगहों पर जाना काफी पसंद है तो आप अपनी मां के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश जाने का प्लान बना सकते हैं. सभी जानते हैं की ये धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ घूमने की भी काफी अच्छी जगह है. मंदिरों और गंगा की आरती दर्शन कर वो बेहद खुश हों जाएंगी. इसके साथ ही आप वहां कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Ovarian Cancer: महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक है ओवेरियन कैंसर…पेट दर्द जैसे लक्षण, जानें क्यों बढ़ता है इसका खतरा

नहान हिल स्टेशन

वहीं हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में ऐसी कई जगह हैं जहां आप अपने अपनी मां के साथ घूम सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं. यहां आप हरे-भरे जंगलों और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं. दिल्ली से नहान हिल स्टेशन की दुरी लगभग 250 किलोमीटर की होगी.

तिल्यार झील

ऐसी ही एक और जगह है जहां आप अपनी मां के साथ घूमने जा सकते हैं. वो है तिल्यार झील जो रोहतक से 2 किमी की दूरी पर है. यहां आपको काफी खूबसूरत पशु, पक्षी और पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago