देश

Kerala News: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा, SFI ने गर्वनर के खिलाफ किया था प्रदर्शन

Arif Mohammad Khan: सरकार के साथ चल रहे तनातनी के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ श्रेणी की कर दी है. राजभवन ने शनिवार को यह जानकारी दी. राजभवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सीआरपीएफ कर्मियों वाली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा आरिफ खान और राजभवन को दी गई है. पोस्ट में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल राजभवन को सूचित किया है कि राज्यपाल और राजभवन की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ श्रेणी की कर दी गई है.

राज्यपाल के खिलाफ SFI ने किया था प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने ये फैसला उस समय लिया है जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ केरल के कोल्लम जिले में शनिवार को उनके खिलाफ ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’(एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने पर अपने वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किनारे एक दुकान के सामने बैठ गए. आरिफ खान ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर ‘‘राज्य में अराजकता को बढ़ावा देने’’ का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ेंः Bihar Politics: कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत रत्न और पिघल गया नीतीश का मन…2025 तक भाजपा चाहती है बने रहें CM, जानें ये बड़ी वजह

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एमसी रोड पर एक दुकान से कुर्सी लेकर वहीं बैठ गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गवर्नर को पुलिसकर्मियों से सख्त लहजे से बात करते देखा जा सकता है. घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. राज्यपाल एक समारोह के लिए कोट्टाराक्कारा जा रहे थे, तभी राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के कई सदस्यों ने रास्ते में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही है तनातनी

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान और वामपंथी सरकार के बीच राज्य के विश्वविद्यालयों के कामकाज और विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न करने समेत कई मामलों को लेकर तनातनी की स्थिति है. केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार और आरिफ खान के बीच जारी तनाव के बीच राज्यपाल ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को विधानसभा में अपना अभिभाषण केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़कर समाप्त कर दिया था और इस तरह उन्होंने सरकार से अपनी नाराजगी का संकेत दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

8 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

24 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

32 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago