खेल

WTC 2025: इंग्लैंड में ही क्यों कराए जा रहे है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल? जाने इसकी वजह

WTC 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. यह तय हो गया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा. इसके अलावा साल 2027 में होने वाला डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच भी इंग्लैंड में ही खेला जाएगा. इससे पहले साल 2021 और 2023 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी इंग्लैंड में ही खेला गया था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बार-बार इंग्लैंड में ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल क्यों कराया जा रहा है. आइए इसका कारण जानते हैं.

इंग्लैंड में क्यों खेला जा रहा है फाइनल मुकाबला

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाएगा. साल 2025 का डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला जून महीने में खेला जाता है. सभी देश के स्थिति और मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला जून महीने में खेला जाएगा. जून के महीने में आमतौर पर कोई भी देश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने में अधिक व्यस्त नहीं होती है, इसी के चलते हर चीज को देखते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच कराया जाता है.

भारत में क्यों नहीं होता है WTC फाइनल

अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि भारत में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच क्यों नहीं कराया जाता है. तो भारत में जून के महीने गर्मी अत्यधिक होती है और बारिश भी कभी भी हो जाती है. वहीं साउथ अफ्रीका में भी इस महीने में बारिश इस समय पर धीरे-धीरे खत्म हो रहा होता है. श्रीलंका में भी इस समय में बारिश होती है. इधर, ऑस्ट्रेलिया में इस समय पर अत्यधिक ठंड पड़ती है. इन सभी कारणों से हर चीज को देखते हुए इंग्लैंड एक मात्र देश बचता है, जो हर तरीके से मैच के लिए फिट होता है.

कहां खेला गया था 2021 और 2023 का WTC फाइनल

बता दें कि अब तक दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेले गए हैं. दोनों फाइनल मैच इंग्लैंड में ही खेले गए थे. साल 2021 का डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला गया था. जबकि 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला गया था. 2021 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था. जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, शतक से चूके तीन बल्लेबाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago