देश

केरल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा सीएम के निर्देश पर हुआ मुझ पर हमला

Thiruvananthapuram: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की है.

आरिफ मोहम्मद खान ने यह गंभीर आरोप ऐसे वक्त लगाया जब उनके वाहन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उस समय टक्कर मार दी, जब वह दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे.

नहीं दी जा सकती संवैधानिक मशीनरी के पतन की अनुमति

राज्यपाल ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा “ऐसा लगता है कि संविधान ध्वस्त हो रहा है. संवैधानिक मशीनरी के पतन की अनुमति नहीं दी जा सकती,” खान ने कहा कि “गुंडे तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर राज करने की कोशिश कर रहे हैं.”

मैं चीजों को हल्के में लेने वाला व्यक्ति नहीं

राज्यपाल ने कहा “आज ‘गुंडे’ तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर शासन करने की कोशिश कर रहे हैं. जब वे आए, मैंने अपनी कार रोकी और मैं (अपनी कार से) उतर गया. वे क्यों भाग गए? मैंने क्या किया है? क्योंकि मैं ऐसा नहीं करना चाहता वे अपनी रणनीति के कारण दबाव में हैं, इसलिए वे मुझे धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. वे मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं चीजों को हल्के में लेने वाला व्यक्ति नहीं हूं,”

CM के निर्देश पर हो हुआ हमला

खान ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य पुलिस पर मिलीभगत करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि “वे मेरी कार के सामने आए. जब वे आये तो मैंने अपनी कार रोकी और मैं अपनी कार से नीचे उतर गया. उन्होंने मेरी कार को दोनों तरफ से टक्कर मारी. क्या वे किसी को सीएम की कार के पास आने देंगे?”

इसे भी पढ़ें: Rajasthan New CM: राजस्थान को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में नाम का होगा ऐलान

उन्होंने कहा कि “पुलिस उन्हें जानती थी लेकिन जब सीएम उन्हें निर्देश दे रहे हों तो पुलिस क्या कर सकती है. जब मैं नीचे उतर गया, वे सभी अपनी जीपों में बैठ गए और वे भाग गए. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा है. क्या यह संभव है कि लोग कारें लाएंगे और वे उनमें अधिक से अधिक प्रदर्शनकारियों को लाएंगे. यह सीएम हैं, वह साजिश कर रहे हैं और वह इन लोगों को मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए भेज रहे हैं.”

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago