सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में नया खुलासा
Sukhdev Gogamedi Murder Case: करणी सेना प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या मामले में जांच के दौरान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में पता चला है कि लेडी डॉन पूजा सैनी ने इस हत्याकांड में अहम भूमिका निभाई है. पुलिस ने बताया है कि गोगामेड़ी की हत्या के लिए शूटर्स को पूजा सैनी ने हथियार उपलब्ध करवाए थे.
लेडी डॉन पूजा सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे टोंक से गिरफ्तार किया गया है, जबकि हथियारों का जखीरा लेकर उसका पति महेंद्र मेघवाल फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पूजा सैनी के फ्लैट पर एक तस्वीर मिली है जिसमें एके-47 रायफल दिखाई दे रही है.
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि सुखदेव गोगामेड़ी के हत्या के लिए पूजा सैनी के पति महेंद्र मेघवाल ने शूटर नितिन फौजी को हथियार दिए थे. जिस दिन गोगामेड़ी की हत्या की गई थी, उससे एक सप्ताह पहले ही शूटर्स को हथियार उपलब्ध करवा दिए गए थे. शूटर्स पूजा सैनी के फ्लैट पर भी रहे थे. जो जयपुर के जगतपुरा इलाके में था.
पुलिस के अनुसार, महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर कोटा एक हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस ने ये भी बताया कि नितिन फौजी 28 नवंबर को टैक्सी से जयपुर पहुंचा था. जहां उसकी मुलाकात महेंद्र मेघवाल से हुई थी. उसके बाद दोनों पूजा सैनी के फ्लैट पर गए थे.
यह भी पढ़ें- Rajasthan New CM: राजस्थान को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में नाम का होगा ऐलान
5 दिसंबर की सुबह महेंद्र मेघवाल ने फौजी को अजमेर रोड पर छोड़ दिया था. जहां दूसरा शूटर रोहित राठौर उसका पहले से इंतजार कर रहा था. दोनों शूटर्स वहां से सुखदेव गोगामेड़ी के आवास पर पहुंचे. उनके साथ उस दौरान नवीन शेखावत भी था. जो गोगामेड़ी का पहले से परिचित था. दोनों लोगों के बीच कुछ देर बात हुई. उसके बाद शूटर्स ने गोगामेड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…