फोटो-सोशल मीडिया
Rajasthan New CM: राजस्थान को आज (12 दिसंबर) नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें नए सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है. नए सीएम की चर्चा के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं. चर्चा है कि वसुंधरा राजे इस रेस से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में अब राज्य के सीएम पद की कुर्सी किसे मिलेगी ये बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है.
बीजेपी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के नए सीएम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री घोषित किया है. मोहन यादव के नाम पर ठप्पा लगने के बाद अब सभी की निगाहें राजस्थान सीएम पर टिक गई हैं. राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसले को लेकर जयपुर में शाम को बैठक होगी. इस बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े भी शामिल होंगे. बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी नए सीएम के रूप में किसी महिला को जिम्मेदारी सौंप सकती है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक से ये पूरी तरह से साफ हो चुका है कि दिल्ली से आने वाले पर्यवेक्षक विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर चर्चा नहीं करेंगे. विधायकों से उनकी पसंद और राय नहीं पूछी जाएगी. सिर्फ पर्यवेक्षक एक लाइन का प्रस्ताव पास कराएंगे. जिसके बाद सीएम के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने संघ के गढ़ में OBC चेहरे पर जताया भरोसा, जानें कौन हैं मध्य प्रदेश के नए CM Mohan Yadav
एमपी और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में अगर यहां पर दो डिप्टी सीएम बनाए जाते हैं तो ये एक नई शुरुआत होगी. पिछले दो राज्यों में घोषित हुए सीएम नाम को लेकर कहा जा रहा है कि अब राजस्थान में सामान्य वर्ग से कोई चेहरा सीएम बनाया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…